हर देश में, हर राज्य में सड़क पर वाहन चलाते समय कुछ नियमों का पालन करना होता है। वो नियम आपकी और हमारी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही बनाए गए हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें नियम तोड़ने में ज्यादा मजा आता है। बाइक चलाएंगे तो हेलमेट नहीं पहनेंगे, तीन-चार लोगों को बाइक पर बैठाएंगे। वहीं वो लोग जब कार चलाएंगे तो सीट बेल्ट नहीं पहनेंगे, ओवर स्पीडिंग करेंगे और भी कई तरीके से लोग नियम तोड़ते हैं। ऐसे लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। अभी भी एक हैवी ड्राइवर का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा थार चला रहा है मगर वो हाइवे पर रॉन्ग साइड कार चलाते हुए नजर आ रहा है और उसने बड़े ही गर्व से खुद का वीडियो भी बनाया है। वीडियो में वो कहता है, 'भाई महिंद्रा थार लेने का सबसे बड़ा फायदा है कि रॉन्ग साइड चलो। दूसरे वाले रोड पर जाम था, हम यहां रॉन्ग साइड चल रहे हैं, कोई दिक्कत नहीं है...यकीन मानो भाई 20 लाख रुपए बस इस टोलबाजी के दिए हैं।' यह सब बातें वो वीडियो में बोलता हुआ नजर आया और वीडियो खूब वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'आप छपरी महिंद्रा थार ड्राइवर्स की मानसिकता देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- महिंद्रा थार एक गाड़ी नहीं बिमारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या कोई नंबर पता करके शिकायत कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- थार ड्राइवर्स छपरी क्यों होते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसके लिए इस भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, कला देख आप भी दंग हो जाएंगे
16 साल बाद शख्स को मिली नोकिया फोन की डिलीवरी, अनबॉक्सिंग का Video हो रहा जमकर वायरल