1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां कुत्ते का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

यहां कुत्ते का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 12, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:46 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने आज तक कहीं नहीं देखा होगा। दो लड़कियां कुत्तों का ऐसा इस्तेमाल कर रही हैं, जो पहली बार देखने को मिला और इसी कारण वीडियो वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MEMEZENON

इस दुनिया में अतरंगी लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक अतरंगी लोग हैं और उतने ही अतरंगी उनके काम होते हैं जो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सबसे ज्यादा वायरल भी होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो जोड़ने का समय आ गया है। आइए आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़कियां अपने घर के दरवाजे को सजा रही हैं मगर इसके लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया है, आज तक किसी ने नहीं अपनाया होगा। वीडियो में नजर आता है कि उन्होंने दो छोटे कुत्तों को पकड़ा हुआ है और उनका एक-एक पंजा पेंट डुबाती हैं और फिर उसे दरवाजे पर लगाती है। दरवाजे को सुंदर बनाने के लिए ऐसा तरीका पहली बार दिखा है। हम यह भी कह सकते हैं यहां कुत्तों का अलग ही इस्तेमाल हो रहा है। वीडियो अतरंगी है इसलिए खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memezenon नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मां मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो पर डिजाइन बहुत सही बन रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- चाइल्ड लेबर का केस करो इनपर। एक अन्य यूजर ने लिखा- डॉग लवर ही जानते हैं कि ये कितना गलत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई लाखों लड़कियों के डर से खेल रहा है! बच्चे के वायरल Video पर आया लोगों का ऐसा रिएक्शन, आप भी देखिए

भाई लाखों लड़कियों के डर से खेल रहा है! बच्चे के वायरल Video पर आया लोगों का ऐसा रिएक्शन, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।