सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां अगर कोई एक बार आ जाता है तो फिर आसानी से इस प्लेटफॉर्म को छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण इसका कंटेंट होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे कंटेंट और ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती है जो किसी ने पहले सोचा तक नहीं होता है और ऐसी ही चीजें वायरल भी होती है क्योंकि वो लोगों का ध्यान जो खींच लेती हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल चीजें देखी होंगी जो आपको अब तक याद होगा और अब इस लिस्ट में एक नई चीज जुड़ जाएगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आप अगर गांव में रहे हैं या फिर जाते रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि कई सारे लोग अपने खेत में बिजूका लगाते हैं जिसे अंग्रेजी में scarecrow कहा जाता है। खेतों में बिजूका इसलिए लगाया जाता है ताकि पक्षी और कौए उनकी फसल को खराब न करें। आपने ऐसे कई scarecrow देखे ही होंगे लेकिन जैसा वायरल हो रहा है, वैसा नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक लंबे से डंडे पर हैंडल लगा दिया है और उस हैंडल पर दो हाथ हैं जो scarecrow के हैं। वहीं चेहरे पर एक डरावना मास्क लगा हुआ है और नीचे शर्ट नजर आ रही है। अब हवा चलने पर यह घूमता भी है। अगर रात में इसे कोई देख ले तो लोगों को डरना पक्का है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पुतला ऐसा बनाओ कि रात को मालिक भी डर जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या जुगाड है, वाह। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो बहुत मजेदार पुतला बना दिया जो सच में डरावना भी बहुत लग रहा है, क्या इसे आपने बनाया है या किसी और ने। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक पुतला है। एक और यूजर ने लिखा- वाह, कमाल का है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाती पत्नी का Video हुआ वायरल मगर लोगों ने पति के लिए किया कमेंट, जरा आप भी देखें पोस्ट