1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक चलाती लड़की को देख थार वाला भी डर गया, Video देख लोग ले रहे हैं मजे

बाइक चलाती लड़की को देख थार वाला भी डर गया, Video देख लोग ले रहे हैं मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो नजर आया, वो देखकर आप भी हंसने लगेंगे। लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ पोस्ट न होता हो और कुछ वायरल न होता हो। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही पोस्ट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर पहली बार नजर आया होता है। अब इसमें जुगाड़, ड्रामा, अतरंगी हरकत या फिर हंस देने वाला कंटेंट, कुछ भी हो सकता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बाइक चला रही है और वो उस बाइक को चलाते हुए लहरा भी रहा है। अब जब लड़की बाइक चला रही है और उसे लहरा रही थी, तभी सामने एक थार आ रही है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर थार वालों की छवि कुछ अच्छी नहीं है लेकिन वीडियो में दिखता है कि उस लड़की को देखकर थार वाला भी अपनी गाड़ी को साइड में कर लेता है। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है लड़की को देखकर थार वाला भी डर गया। आप भी वायरल वीडियो को एक बार देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी से तो थार वाले भी डरते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सबको डर लगने लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- डरना तो बनता है। तीसरे यूजर ने लिखा- थार वालों को भी जो डरा दे, उसे भारतीय नारी कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा की परी अब किसी की नहीं सुनेगी, वो बस उड़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील ने कई लोगों को पागल ही कर दिया है, वायरल Video देख आपको भी ऐसा ही लगेगा

दूल्हे ने शादी में पहन लिए ऐसे जूते कि फोटो हो गई वायरल, लोग भी ले रहे हैं मजे