A
Hindi News वायरल न्‍यूज एक शिव भक्त ऐसा भी, पांव हो गए खराब मगर फिर भी कांवड़ लेने निकला ये श्रद्धालु

एक शिव भक्त ऐसा भी, पांव हो गए खराब मगर फिर भी कांवड़ लेने निकला ये श्रद्धालु

एक ऐसा वीडियो अभी सामने आया जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि अगर दिल में भक्ति हो तो फिर इंसान कुछ भी कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में प्रेरित करने जैसा क्या है।

Kanwar, Sawan- India TV Hindi Image Source : INDIA TV पैरों से चल नहीं सकता मगर फिर भी कांवड़ लेने निकला

हिंदू धर्म में सावन माह को सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में लाखों शिव भक्त अपने बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन में कोई भी शिव भक्त या फिर श्रद्धालु महादेव को सिर्फ जल चढ़ाए तो भी महादेव उससे प्रसन्न हो जाते हैं और वो रोगों से दूर रहता है। अब आज से सावन का शुभ महीना शुरु हो गया है और आपको कई सारे शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए जाते हुए और कांवड़ लाते हुए नजर आएंगे। कई कांवड़ियों को आप सड़क से गुजरते समय देखेंगे। आखिर ऐसा हो भी क्यों न, शिव की भक्ति है ही ऐसी। इसी बीच एक ऐसे शिव भक्त का वीडियो अभी सामने आया है जिसे देखने के बाद आप भी प्रसन्न हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

ऐसा शिव भक्त कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ऐसा शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए निकला है जो चल नहीं सकता है। दरअसल उस भक्त के दोनों पैर खराब हो चुके हैं जिसके कारण वो चल नहीं सकता है। वो एक कार्ट पर बैठकर हाथों से उसे धकेलते हुए आगे जाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में भी उसकी भक्ति कम नहीं हुई, जो बड़ी बात है। आपको बता दें कि उस भक्त का नाम गोपाल सैनी है जो अपने पैर से चल नहीं सकता है। करीब 5 साल पहले एक हादसा हुआ जिसके बाद से वो चलने में असमर्थ है। ये भक्त मेरठ के एक श्मशान में रहता है और इसने 2 दिन में 20 किलोमीटर का सफर तय किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

क्या है इसका महत्व?

माना जाता है कि कांवड़ यात्रा करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। अपने भक्त से प्रसन्न होकर वे उसे भय, रोग, शोक और दरिद्रता से मुक्ति दिलाते हैं। गंगाजल से अभिषेक कराना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस यात्रा से भक्त के सभी पापों का नाश होता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। कांवड़ियों को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है।

ये भी पढ़ें-

अगर ये मच्छरदानी न होती तो इस आदमी का क्या हाल होता? Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा Video