आपके साथ भी दिन में एक-दो बार तो ऐसा होता ही होगा जब आप सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग कर रहे हो और सामने कुछ ऐसा आ जाता होगा जिसे देखने के बाद आपकी आंखें कुछ देर के लिए खुली की खुली रह जाती होंगी। दिन में कुछ ऐसे वीडियो हर किसी को दिखते हैं। हमें भी दिखते हैं, आपको भी दिखते ही होंगे और ऐसे ही वीडियो अकसर वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें पूरी तरह से खुल जाएंगी। वीडियो में दिखता है कि मच्छरदानी के बाहर बहुत सारे मच्छर हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि मच्छरदानी के बाहर मच्छर नहीं बल्कि उनकी पूरी प्रजाति मौजूद है और वो बस इंतजार में है कि वो कब किसी को अपना शिकार बना सके। अगर ये मच्छरदानी नहीं होती तो फिर वो आदमी भी नहीं बचता। इतने सारे मच्छर अगर किसी आदमी को काटना शुरु करेंगे तो शायद उसके शरीर का सार खून ही चूस लेंगे। एक बार आप भी इस वायरल वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gyanishfacts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सुबह कंकाल मिलता इसका। दूसरे यूजर ने लिखा- मच्छर काटेंगे नहीं हमला करके कत्ल करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अगर मच्छरदानी न होती तो फिर ये रील भी न होती। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन से जंगल में है घर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा Video
बारिश में डूबा गुरुग्राम का पॉश इलाका, लड़की ने VIDEO बनाकर दिखाए हालात; सिर पकड़ लेंगे आप