1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रेलवे प्लेटफॉर्म पर कार लेकर पहुंच गया युवक, ट्रेन के सामने खड़ी कर दी, देखें हैरान करने वाला Video

रेलवे प्लेटफॉर्म पर कार लेकर पहुंच गया युवक, ट्रेन के सामने खड़ी कर दी, देखें हैरान करने वाला Video

 Published : Jul 11, 2025 10:09 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 02:37 pm IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवक रेलवे प्लेटफॉर्म पर कार लेकर पहुंच गया और इसे ट्रेन के सामने खड़ा कर दिया। इस घटना का हैरान कर देने वाला Video सामने आया है।

Gwalior station  car platform- India TV Hindi
ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोगों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई ,जब एक कार सवार युवक प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया और ट्रेन के बगल में कार ले जाकर खड़ी कर दी। प्लेटफार्म पर कार खड़े होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं कि इसके बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरी घटना बुधवार रात की है जब प्लेटफार्म नंबर एक पर लखनऊ-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आई हुई थी। तभी अचानक एक युवक ने ट्रेन के एकदम बगल में सफेद रंग की कार खड़ी कर दी। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कार चला रहे युवक के बारे में पता चला कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला नितिन सिंह राठौर है। प्लेटफार्म पर कार पहुंचने के दौरान लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया था। सूचना मिलते ही कुछ जवान प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे और तुरंत उन्होंने कार को प्लेटफार्म से बाहर निकलवाया।

प्रशासन ने क्या एक्शन लिया?

प्लेटफार्म पर और ट्रेन के बगल में कार खड़े होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन फानन मे कार को रेलवे स्टेशन से बाहर निकलवाया गया और कार चालक को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया गया है। जब कार प्लेटफार्म पर पहुंची थी, तब किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक ने क्यों की ऐसी हरकत?

बताया गया है कि कार सवार नितिन सिंह राठौड़ शराब के नशे में चूर था। ऐसे में उसने न सिर्फ ट्रेन के यात्रियों की जान जोखिम में डाली बल्कि अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों की भी जान को खतरे में डाला है। क्योंकि जिस समय वह कार लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा था वहां लोगों की भीड़ थी। अगर कार की रफ्तार थोड़ी तेज होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस ने कार सवार नितिन सिंह राठौड़ को अपनी हिरासत में ले लिया और उसकी कार पर भारी भरकम जुर्माना भी किया गया है। हालांकि, बाद में कार सवार को जमानत के बाद छोड़ दिया गया है। (रिपोर्ट: भूपेन्द्र भदौरिया)

ये भी पढ़ें- चक्की से आटा नहीं...अब जेल में मशीन से मसाले पीसेंगे कैदी, बाहर वाले भी खाएंगे, इस राज्य में आया फैसला

उफनते नाले में बह गई कार, तीनों सवारों ने यूं बचाई जान; VIDEO आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।