1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोटी सेंकने की ऐसी कमाल की टेक्निक तो महिलाओं ने भी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

रोटी सेंकने की ऐसी कमाल की टेक्निक तो महिलाओं ने भी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

कभी-कभी सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए कोई ऐसा वीडियो नजर आ जाता है जो इंसान का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है। इंसान ने ऐसा कुछ अपनी आंखों से पहले नहीं देखा होता है जो वीडियो में दिख जाता है। ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RUPESHK14829210 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। इन गलियों में लोग सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और इसी कारण हमेशा सोशल मीडिया पर अलग-अलग कंटेंट देखने को मिलता रहता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर दिन में थोड़ा समय बिताते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि क्या नया या फिर अनोखा है। आपने यह बात नोटिस की होगी कि हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी रेस्टोरेंट या फिर होटल में काम करता है और वो वहां पर रोटियां सेंक रहा है मगर उसका तरीका बहुत ही अलग है। उसके काम करने के तरीके को देखकर ऐसा लगता है कि वो अपने काम से खुश रहता है। वीडियो में दिखता है कि एक तरफ बहुत सारी रोटियां बेलने के बाद रखी हुई हैं और वो तेज फ्लेम पर बहुत ही स्मूथ तरीके से रोटियां सेंक रहा है। ऐसा तरीका आज तक कभी भी देखने को नहीं मिला और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर रुपाली नाम की एक महिला ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'रोटी सेंकने की ऐसी कमाल की टेक्निक मैंने पहले कभी नहीं देखी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब का कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पहली बार देखा, अद्भुत कला। तीसरे यूजर ने लिखा- ओह ये तो गजब है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैंने ऐसा लखनऊ में देखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चोर बाजार से iPhone खरीदो तो ऐसा ही झटका लगता है, आप भी देखें Video

ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों को मारते हुए युवकों ने बनवाया Video, रेलवे पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक