सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसकी पहुंच हर वर्ग के लोगों तक है। एक बुजुर्ग इंसान भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है तो इसके अलावा बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। अब रही बात यूथ की तो फिर वो तो सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा यूज कर रहा है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आप एक बात तो जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा आईफोन का डिब्बा दिखाता है। इसके बाद वो उस बॉक्स को खोलता है और उसमें से आईफोन निकालता है। जब वो उसे चालू करने के लिए बटन दबाता है तो स्क्रीन पर नजर आता है कि बैटरी लो है। अब आमतौर पर कोई भी सोचेगा कि फोन को चार्ज करके देखते हैं। मगर इस बंदे ने इसके बाद फोन को चार्ज नहीं किया बल्कि फोन को पीछे से खोलता है और तभी सारा झोल समझ में आता है। दरअसल ये आईफोन तो छोड़िए, कोई दूसरा फोन भी नहीं था। अंदर बस एक छोटा सा स्क्रीन था जो बैटरी लो दिखाता था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'चोर बाजार से खरीदा था।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई का बहुत गंदा वाला कटा।' अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों को मारते हुए युवकों ने बनवाया Video, रेलवे पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक
बंद कर दो ऐसा प्रैंक, लोगों की हंसी ही नहीं रुकती, आप भी देखें वायरल Video