1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी बंदर को मसाज कराते देखा है? नाई का दुकान का ये Video देख दिल खुश हो जाएगा; हो रहा वायरल

कभी बंदर को मसाज कराते देखा है? नाई का दुकान का ये Video देख दिल खुश हो जाएगा; हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायारल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर को मस्त मजे से मसाज कराते हुए देखा जा सकता है।

monkey viral video, monkey massage video viral, monkey at barber shop, viral video - India TV Hindi
Image Source : X/@ROCKSTARAMIT मसाज कराता बंदर।

सोशल मीडिया पर रोजाना कई मजेदार और दिल छू लेने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो देखने वालों का दिल जरूर खुश कर देगा। नाई की दुकान में एक बंदर आराम से कुर्सी पर बैठकर फुल बॉडी मसाज करवा रहा है। बंदर का अंदाज इतना शांत और प्रोफेशनल है कि लगता ही नहीं कि यह कोई जंगली जानवर है। यह क्लिप इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वीडियो रोज वायरल होते हैं। रोज़ की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में ये छोटे-छोटे लोगों को मुस्कान देते हैं। यह घटना भारत में आम है जहां बंदर घर-बाजार में पाए जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टग्राम पर @ghantaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बंदर बिना किसी डर के नाई की दुकान के अंदर दाखिल होता है। वह सीधे खाली कुर्सी पर जाकर बैठ जाता है। नाई भी बंदर को भगाने की बजाय बड़े प्यार से उसकी मालिश करने लगता है। बंदर आंखें बंद करके मसाज का पूरा लुत्फ उठा रहा है। कभी सिर, कभी हाथ-पैर दबवाने का इशारा भी करता नजर आता है। दुकान में मौजूद लोग हैरान होकर इस नजारे को देख रहे हैं और कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। 

 

यूसर्ज का दिल हुआ खुश 

इस वीडियो को कई अकाउंट्स ने शेयर किया है। इसमें अन्य यूजर्स ने भी इसे पोस्ट किया, जिसमें बंदर के मजाक में 'मंकेश भाई' कहा गया था। यूजर्स ने लिखा है, "मंकेश भाई संगीत का आनंद ले रहे हैं।" 

किसी ने लिखा कि, "मंकेश भाई अपने मसाज टाइम का आनंद ले रहे हैं। डिस्टर्ब न करें।" बाद में उनके वीडियो शेयर और सबसे ज्यादा वायरल हुए।

एक यूजर ने लिखा कि, "मंकेश भाई आज संडे मना रहे हैं। असली वीकेंड का आनंद तो यहीं ले रहे हैं। थका हुआ बंदर बिना पैसे के आरामदायक शरीर की मालिश के लिए नाई की दुकान पर जाता है । नाई यह काम ख़ुशी से कर रहा है।"

कई यूजर्स ने टिप्पणी में पूछा, "बिल कौन मांगेगा?" किसी ने लिखा, "भाई का आज पूरा मेकओवर होगा।" 

एक ने मजाक में कहा, "बार्बर का सबसे खास ग्राहक।"

कुछ ने बंदर की शांत मुद्रा की महिमा और कहा कि इंसानों से सबसे ज्यादा देखा जाता है। वीडियो देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

बंदर का बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी