1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल तो सब जाते हैं मगर इसकी एंट्री जरा हटके है, Video देख कई लोगों की यादें हुईं ताजा

स्कूल तो सब जाते हैं मगर इसकी एंट्री जरा हटके है, Video देख कई लोगों की यादें हुईं ताजा

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को उनका बचपन याद आ गया और शायद आपको भी याद आ जाए। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BRAND_MUSIC_RITESH001 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो तुरंत ही उसे लोग रिकॉर्ड कर लेते हैं। कई सारे लोग तो ऐसे अतरंगी और यूनिक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो उनका भी ध्यान खींच ले या उन्हें खुद से जुड़ा हुआ लग जाए तो फिर वीडियो का वायरल होना तय है। आप भी अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कई लोगों को उनके बचपन में ले जाएगा। आइए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

आप सभी के साथ बचपन में ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपको स्कूल जाने के मन न हुआ हो मगर फिर भी घरवालों ने स्कूल भेज दिया हो। वहीं कई बच्चे तो इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें बड़ी मुश्किल से घरवाले स्कूल पहुंचाते थे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन सभी यादों को ताजा कर देगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दो लोग एक खाट को पकड़े हुए स्कूल पहुंचे हैं और उसी खाट के एक छोर पर बच्चा लटका हुआ है। उसने स्कूल न जानें की जिद में खाट पकड़ ली होगी तो घरवाले उसे खाट के साथ ही स्कूल लेकर आ गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इस्टाग्राम पर brand_music_ritesh001 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये नेता बनेगा और शिक्षित लोगों पर राज करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो मुझे मेरी याद आ गई। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी स्थिति। चौथे यूजर ने लिखा- ये वीडियो देखकर बचपन की याद आ गई। एक और यूजर ने लिखा- कुछ भी हो जाए पर स्कूल नहीं जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये आदमी इस संसार से काफी ऊपर उठ चुका है, तपस्या करने की जगह आप भी देखिए

जान जाए पर ऑर्केस्ट्रा न छूटे! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, देखकर आ जाएगी हंसी