सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग अलग-अलग समय पर चक्कर लगाने आते ही हैं। यहां तक कि बच्चे तक इन गलियों में घूमने के लिए अकाउंट बनाकर बैठे हैं। अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल इतना हो रहा है तो फिर जाहिर है कि आप भी इसका यूज करते ही होंगे। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे तो देखते होंगे कि तरह-तरह के पोस्ट आपकी फीड पर आते होंगे और उन्हीं में से कई सारे वायरल कंटेंट भी होते हैं। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा बड़े ही लगन के साथ ध्यान करता हुआ नजर आ रहा है मगर उसकी जगह इतनी अतरंगी है कि चाहकर भी कोई अपना ध्यान उससे नहीं हटा सकता है। ऐसे ही एक शख्स ने देखा और वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो बंदा फूटओवर ब्रिज के ऊपर यानी उसकी छत पर बैठा हुआ है और वहां बैठकर न जानें किसके लिए तपस्या कर रहा है। अब कोई इतनी अतरंगी हरकत करे और वो वायरल न हो पाए, ऐसा तो हो नहीं सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर binusinghrajput36 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फिर वही बैडिज के लिए घोर तपस्या। दूसरे यूजर ने लिखा- मोह माया से दूर। तीसरे यूजर ने लिखा- तपस्वी। चौथे यूजर ने लिखा- वह संसार से काफी ऊपर उठ चुका है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नीचे प्रदूषण ज्यादा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जान जाए पर ऑर्केस्ट्रा न छूटे! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, देखकर आ जाएगी हंसी
ये श्रद्धा और भक्ति सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती है, Video पर लाइक्स की आई बहार