अब जैसा कि आप सभी को पता है कि सावन का महीना शुरु हो गया है। इस महीने में आपको कई सारे भक्त ऐसे होंगे जो कांवड़ लेने के लिए जाते हुए नजर आएंगे। अपने भोले को प्रसन्न करने के लिए सच्चे भक्त कांवड़ लेकर आते हुए नजर आएंगे ही मगर उन्हीं सब के बीच में आपको कुछ ऐसे भक्त भी नजर आएंगे जिनकी भक्ति सिर्फ दिखावे की है। ऐसे लोग कांवड़ लेने के लिए जाते तो हैं मगर उनका पूरा ध्यान सिर्फ रील्स बनाने और अपने सोशल मीडिया पर उसे सभी को दिखाने पर रहता है। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़कियां बीच सड़क पर खड़े होकर शिव जी के लिए लिखे गाने पर डांस करते हुए रील बना रही हैं। एक ने 'ऊं' लिखा हुआ टी-शर्ट पहना हुआ है और गले में लाल रंग का गमछा लटकाया हुआ है। दूसरी लड़की ने नॉर्मल टी-शर्ट पहना हुआ है मगर गले में भगवा गमछा है और दोनों भक्ति गाने पर डांस करते हुए रील बना रही हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांवड़ यात्रा करने से ज्यादा ध्यान तो उनका रील बनाने पर है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ldphobiawatch नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कांवड़ यात्रा है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब कांवड़ का नाम बदलकर निठल्लों का उत्सव रख देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो रील यात्रा है, धर्म का मजाक बना रखा है ऐसे लोगों ने। तीसरे यूजर ने लिखा- धर्म के नाम पर अश्लीलता फैला रहे हैं रील बनाने वाले।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं! कांवड़ ले जाते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट
काश ये कोई लड़की कहती! किचन सर्विस का नाम पढ़ आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी लिए मजे