1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे से जिस-जिस ने मांगे पैसे उन सभी के उड़े होश, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस बंदे से जिस-जिस ने मांगे पैसे उन सभी के उड़े होश, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान भी होंगे और साथ में हंसी भी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BR4ND_MEME वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब लोग कुछ मिनट या फिर घंटे स्क्रोल न करते हो। आज के समय में सोशल मीडिया उतना ही नॉर्मल हो गया है जितना नॉर्मल लोगों के लिए नए कपड़े खरीदना, घूमने जाना, पिक्चर देखना है बल्कि सोशल मीडिया तो इन चीजों से भी ज्यादा नॉर्मल हो गया है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमा करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

एक वीडियो हो रहा है खूब वायरल

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदा कुछ सामान खरीदता है या खाने की कोई चीज लेता है और उसके बाद पैसे देता है मगर पैसे मांगने वाला हर इंसान हैरान हुआ है। दरअसल उस बंदे ने कुछ नोट का प्रिंट निकाल लिया है और कॉपी बहुत बड़ी-बड़ी हैं। अब वो लोगों के रिएक्शन के लिए ही ऐसा करता है। लोगों के पैसा मांगते ही वो नकली प्रिंट वाला पैसा निकालकर देता है और सामने वाला हैरान हो जाता है। यहां तक कि वो एक ATM के गार्ड से भी मजे लेता है। आप वीडियो में देखिए कि वो क्या कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर br4nd_meme नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो पर लिखा है, 'मोटी रकम नहीं बड़ी रकम है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई के पास बड़ा पैसा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इसी का छोटा निकाल। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भगवान कुछ भी दे दे मगर ऐसे दोस्त को तो दूर ही रखे, Video देख आप भी समझ जाएंगे क्यों

ऐसा बस इंडिया की माताएं ही कर सकती हैं, Video देख आप भी हामी भरेंगे