1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. EYE Test: कद्दू के खेत में गुम हो गई है नन्ही बच्ची, अगर आपके पास है तेज तर्रार निगाह तो खोज निकालें; मिलेंगे 5 सेकंड

EYE Test: कद्दू के खेत में गुम हो गई है नन्ही बच्ची, अगर आपके पास है तेज तर्रार निगाह तो खोज निकालें; मिलेंगे 5 सेकंड

EYE Test: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक ट्रेंड में एक फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में आपको गुम हो गई नन्हीं बच्ची को खोजकर दिखाना है।

EYE Test, Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion- India TV Hindi
Image Source : REDDIT/@JAQUITH1993 ऑप्टिकल इल्यूजन।

EYE Test: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और नेटिजन्स की अवलोकन क्षमता को परख रहा है। यह पोस्ट लोकप्रिय रेडिट कम्युनिटी @r/FindTheSniper में @Jaquith1993 नाम के एक यूजर द्वारा शेयर की गई थी। यूजर ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'मेरी बेटी को ढूंढ़ो जो अपनी तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहती थी।' पहली नजर में तस्वीर में बड़े-बड़े पत्तों वाला एक खेत दिखाई देता है और कुछ लोग उसमें से गुजर रहे हैं। हालांकि, इस व्यस्त खेत में फोटोग्राफर की बेटी छिपी हुई है, जो अपनी तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहती थी, और नेटिजन्स उसे ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।

यूजर्स ने कर ली कोशिश 

इस तस्वीर ने तुरंत दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और रेडिट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में छिपी हुई लड़की को ढूंढ़ने की बात कही। यह पहेली इस बात का उदाहरण है कि रंग एक-दूसरे में कितनी खूबसूरती से घुलमिल जाते हैं और मानव मस्तिष्क अक्सर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली बारीकियों को भी नजरअंदाज कर देता है। वैसे आपको बता दें कि, इस तस्वीर में छिपी चुनौती बहुत सरल है। खेत में छिपी लड़की को ढूंढ़ने के लिए आंखों को बाएँ, दाएं, नीचे और बीच में घुमाना होगा। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने लड़की को पहचान लिया और उसके छिपने की जगह के बारे में तुरंत टिप्पणी की, जबकि अन्य ने कहा कि उन्हें पत्तियों के पीछे कई चीजें छिपी हुई दिखाई दे रही हैं।

क्या आपको अब तक नहीं मिली बच्ची 

यदि आपकी तेज तर्रार निगाह भी बच्ची को खोजने में असफल हो चुकी है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। लड़की बिल्कुल दाईं ओर, थोड़ा ऊपर की तरफ, कद्दू के ठीक ऊपर छिपी हुई है। वहां एक अंधेरा स्थान है जहां लड़की छिपी हुई है। उसके बालों का केवल एक छोटा सा हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स के लिए उसे एक नज़र में ढूंढ़ना और भी मुश्किल हो जाता है।

Image Source : Reddit/@Jaquith1993रेडिट पर वायरल पोस्ट।

तो, आपको उस छोटी बच्ची को ढूंढ़ने में कितना समय लगा? 
ये भी पढ़ें - 
Optical Illusion: पहेलियों के असली किंग ही तस्वीर में छिपा 'कुत्ता' ढूंढ़ पाएंगे, मिलेंगे केवल 5 सेकंड

Optical Illusion: इस फोटो में सोई हुई बिल्ली ढूंढ़ने लिए चाहिए बुलेट सी तेज निगाह, दम है तो ढूंढ़कर दिखाएं