1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bahubali The Epic देखने गए फैंस ने एक सीन को किया क्रिएट, Video हो गया वायरल

Bahubali The Epic देखने गए फैंस ने एक सीन को किया क्रिएट, Video हो गया वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बताता है कि बाहुबली के फैंस थिएटर में फिल्म का पूरा आनंद उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRASADSHETTTY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप सभी ने प्रभास की फिल्म बाहुबली तो देखी ही होगी। इस फिल्म के दो पार्ट हैं जिन्होंने सिनेमा लवर्स के दिल में अपनी एक गजब की छाप छोड़ी और अब इस फिल्म को बनाने वाले एस.एस. राजामौली इसका तीसरा पार्ट लेकर आ गए जो आज ही थिएटर में रिलीज हुई। ये बाहुबली का कोई अलग और नया पार्ट नहीं है बल्कि पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और दूसरे पार्ट 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को मिलाकर तीसरा पार्ट बनाया गया है। इसका मतलब आपको दोनों फिल्म एक ही साथ देखने को मिलेगी जिसे एडिट करके बनाया है। अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने गए कुछ फैंस द्वारा बनाए गए एक सीन का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप लोगों ने बाहुबली देखी है तो फिर आपको वो सीन तो याद ही होगा जब शिवगामी अपने पोते को लेकर नदी पार करते हुए जाती है और वो पानी में डूबे न इसलिए उसके एक हाथ से ऊपर उठाकर रखती है। अब बाहुबली द एपिक में जब यह सीन आता है कि कुछ लोग इसी सीन को क्रिएट करते हैं। कुछ लड़के अपने एक दोस्त को हवा में उठा लेते हैं और कोई इसका वीडियो बना लेता है। अब उसके बाद सोशल मीडिया पर यही वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी एक बार वीडियो को जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PrasadShettty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 71 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- तेलुगू के लोग क्रेजी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अन्ना टॉप शॉट मिस हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- डाई हार्ड फैंस का फन। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑनलाइन ऑर्डर मगर पैकेट के अंदर से निकला पत्थर, जानिए क्या है यह पूरा मामला

दीदी ने एक अगरबत्ती से ही तहलका मचा दिया, Video देख लोग कंपनी का नाम पूछ रहे हैं