1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने एक अगरबत्ती से ही तहलका मचा दिया, Video देख लोग कंपनी का नाम पूछ रहे हैं

दीदी ने एक अगरबत्ती से ही तहलका मचा दिया, Video देख लोग कंपनी का नाम पूछ रहे हैं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 01:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोग तो अगरबत्ती का नाम भी पूछ रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GUJJUALLROUNDER

सोशल मीडिया बहुत ही अतरंगी दुनिया है क्योंकि यहां पर तमाम अतरंगी कंटेंट दिन भर देखने को मिलता रहता है। आप में से जितने भी लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं, वो सभी लोग जानते होंगे कि लोग कैसे-कैसे वीडियो बनाते हैं और उसमें से कैसे वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी स्क्रीनशॉट तो कभी पोस्टर की फोटो और इसके अलावा भी कई सारे कंटेंट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कागज पर बहुत सारे मच्छर पड़े हुए हैं। उन्हें दिखाते हुए लड़की बोलती है, 'ये सारे मच्छर उड़ रहे थे। फिर मैंने अगरबत्ती जला दी तो ये सब गिरने लगे। उसके बाद मैंने इन सभी को इकट्ठा कर लिया। मस्त है ना? फिलहाल ये मरे नहीं हैं, ये बेहोश हैं मगर हम इन्हें इस हालत में तो नहीं छोड़ सकते हैं तो हमें इनका अंतिम संस्कार तो करना ही चाहिए न।' इसके बाद वो उन सभी को आग में डाल देती है। अब लड़की ने इतने सारे मच्छर मारकर इकट्ठा किया, वो हैरान करने की बात है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gujjuallrounder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दानव कातिल नहीं मच्छर कातिल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने लिखा- भाईसाहब इतनों को कैसे मारा। दूसरे यूजर ने लिखा- मच्छरों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- बंदी बड़ी खतरनाक है। चौथे यूजर ने लिखा- अगरबत्ती का नाम पता करना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन सी अगरबत्ती है, नाम बोलो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक नया Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

अमेरिका अब कुछ नहीं कह सकता! बंदे का ये जुगाड़ देख हिल जाएगा दिमाग, लोगों ने भी किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।