1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक नया Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक नया Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 12:41 pm IST

एक भी दिन ऐसा नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो न वायरल होता हो। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/DUBEY_GAGANN

आप में से जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर यूज करते हैं, वो एक बात तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब कब क्या वायरल हो जाए, ये तो किसी को नहीं पता मगर डेली यूजर्स को यह जरूर पता है कि उन सभी वीडियो में से दिल्ली मेट्रो का एक जरूर निकलेगा क्योंकि हर दिन दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही है। अब किस वीडियो में क्या दिखेगा, वो अलग बात है। अभी भी दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स जिसने पीले रंग की शर्ट पहनी है, उसकी किसी महिला से बहस हो रही है। उस महिला का चेहरा मेट्रो में खड़े एक शख्स के कारण ढक रही है। जिन लोगों की बहस हो रही है, उनके बीच में एक आदमी बैठा हुआ है जो शायद महिला के साथ है। कुछ देर तक बहस देखने के बाद वो आदमी अपनी गोद से बैग को हटाता है और खड़ा हो जाता है। इसके बाद वो बहस नहीं करता है बल्कि वो सीधे उस दूसरे आदमी को पीटना शुरू कर देता है। हैरानी का बात यह है कि सिर्फ वो महिला उसे रोकती है और कोई दूसरा रोकता भी नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dubey_gagann नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दे घुसंड दे घुसंड, अंकल रॉक्ड। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लेडीज क्यों घुसती हैं बीच में। तीसरे यूजर ने लिखा- सही कर दिया भाई ने इसको। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका अब कुछ नहीं कह सकता! बंदे का ये जुगाड़ देख हिल जाएगा दिमाग, लोगों ने भी किए कमेंट्स

शरीर पर बंधी पट्टियों के साथ ही दोस्त की शादी में पहुंचा शख्स, लोग बोले- 'भाईचारा ऑन टॉप'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।