1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे के गले में लगी नोटों की माला देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video को देख लोगों ने कही ये बात

बंदे के गले में लगी नोटों की माला देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video को देख लोगों ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2025 11:01 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 11:01 am IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है कि उस पर से ध्यान नहीं हटता है और ऐसे ही कंटेंट वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TWEETEXPRESS2

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही कमाल की है क्योंकि यहां हर तरह का कंटेंट परोसा जाता है और उसे देखने वाले लोग भी मौजूद हैं। आप भी दूसरे लोगों की तरह अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर आपके पसंद के मुताबिक कंटेंट आते ही होंगे और उनके अलावा वो कंटेंट भी आते होंगे जो वायरल हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो या फिर फोटो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अब चाहे वो जुगाड़ हो, अतरंगी हरकत हो, स्टंट हो या फिर कुछ और हो। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने घर की छत पर खड़ा है। उसका घर तीन मंजिला लगता है। अब उसके गले में एक नोटों की माला पहनाई गई है जो छत से लेकर नीचे तक आ रही है। इतना ही नहीं, नीचे गली में भी कई लोगों ने उस माला को पकड़ा हुआ है और वो बहुत ही लंबी है। अब ये जो नोटों की माला है, वो नकली नोटों से ही बनी होगी वरना लोग अब तक तो लूट मचा चुके होते। ऐसा भी हो सकता है कि ये असली नोटों से बनी हो और लोग बहुत अच्छे होंगे जिन्होंने उसे कुछ नहीं किया या फिर सिर्फ रील बनाने के लिए ऐसा माला बनवाया गया हो, कुछ भी हो सकता है। खैर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TweetExpress2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अंबानी का रिश्तेदार है क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रिलैक्स करो, नकली नोट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये नकली है वरना लोग चुरा लिए होते। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ भी करते हैं यार ये सब।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रिप पर गए दोस्तों ने मौके का उठाया मस्त फायदा, Video देखकर लोगों ने भी दिया रिएक्शन

GYM में अगर Aura बनाना है तो फिर भाई के दिए टिप्स को फॉलो करें, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।