1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 3 साल की बच्ची पर नाबालिग लड़के ने चढ़ा दी कार, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

3 साल की बच्ची पर नाबालिग लड़के ने चढ़ा दी कार, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 02:24 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी और अपने बच्चे को अकेले घर से बाहर खेलने के लिए नहीं जाने देंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HIMANSHU_171120

कई बार ऐसा होता है कि मां-बाप अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले खेलने के लिए जाने देते हैं। वो ऐसा सोचते होंगे कि सोसाइटी के अंदर बच्चे को क्या ही खतरा होगा मगर कई बार इन सेफ जगहों पर भी खतरा आ जाता है जिसका हमें कभी अंदाजा नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं या फिर न्यूज देखते रहते हैं तो फिर अब तक ऐसे कई मामले आपने भी देखे ही होंग और अगर नहीं देखा है तो फिर एक वायरल हो रहा वीडियो जो आपको जरूर ही देखना चाहिए। वीडियो को देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

बच्ची पर चढ़ा दी कार

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्ची अपने घर से बाहर निकलती है। उसने दुपट्टे को साड़ी की तरह लपेटा हुआ है और उसे संभालते हुए वो सोसाइटी में निकलती है। वो गली के मोड़ पर आती है तो उसने सामने से एक कार आते हुए नजर आती है। अब कार को अपनी तरफ आते देख बच्ची वहां से पीछे भागती है मगर तब तक कार वाला उसे टक्कर मारता है जिससे वो बच्ची गिर जाती है और फिर कुछ दूर तक कार वाला उस बच्ची के साथ जाता है। बच्ची कार के नीचे होती है और कार वाला कुछ दूर जाकर रुकता है। वहीं वीडियो में बच्ची कार के पीछे से निकलते हुए नजर आती है और वो कार चालक भी उस बच्ची को देखता है। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और कुछ लोग उसे मारते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @himanshu_171120 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में इसकी जानकारी दी गई है। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स के मुताबिक यह घटना अहमदाबाद के नोबलेनगर विस्तारण शिव बंगले की है जहां एक नाबालिग ने 3 साल की बच्ची पर कार चढ़ाई। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले लड़के के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की है। NDTV रिपोर्ट के मुताबिक G डिवीज़न ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 281, 125(A), और मोटर व्हीकल्स एक्ट की धारा 177, 184, 181 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे दोस्त ही भरोसे का कत्ल करते हैं, हरकत देख आपको भी आ जाएगी हंसी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।