आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। लोग जब भी अपने काम से फ्री होते हैं या फिर खाली बैठे होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में भी चक्कर लगाने के लिए निकलते हैं और ऐसा हो सकता है कि आप भी सोशल मीडिया का खूब यूज करते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, प्रैंक, ड्रामा और अतरंगी हरकत देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
बंदे ने दोस्त के साथ क्या किया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें नजर आता है कि बंदा एक जगह पर बैठा हुआ है जहां बारिश के बाद पानी जमा हो गया है। मिट्टी वाली सड़क पर पानी भरने के कारण उसका रंग चाय जैसा नजर आ रहा है और इसी चीज का वो शख्स फायदा उठाता है। वो दो कप में उस कीचड़ वाले पानी को भर लेता है और फिर दोस्त के पास उसे लेकर पहुंच जाता है। एक कप खुद के पास रखता है और दूसरा दोस्त को देता है। उसका दोस्त चाय समझकर पीता है और पीते ही उसे पता चल जाता है कि यह चाय नहीं तो थूक देता है। वहीं प्रैंक करने वाला शख्स हंसने लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर naughty___boy___official नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- चाय लवर। तीसरे यूजर ने लिखा- कोल्ड टी थी। चौथे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ के आशिकों के मोहब्बत जताने का तरीका देखा आपने? Video हो रह है वायरल
स्कूल तो सब जाते हैं मगर इसकी एंट्री जरा हटके है, Video देख कई लोगों की यादें हुईं ताजा