इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी और यूनिक चीजें या फिर लोग होते हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाते हैं क्योंकि कोई उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर दिन में थोड़ी देर भी बिताते हैं तो कई सारे ऐसे पोस्ट देखते होंगे जो आपको भी हैरान कर देते होंगे। सुबह से लेकर शाम तक तमाम तरह के वायरल कंटेंट भी सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में दिखने वाला बंदा आपको पक्का हैरान करेगा।
वीडियो में शख्स ने क्या किया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि तीन लड़के एक बाइक पर बैठकर जा रहे हैं और जो सबसे पीछे बैठा हुआ है उसका चेहरा और छाती तो आगे की तरह ही है मगर उसके पैर पीछे की तरफ हैं। कुछ देर बाद नजर आता है कि वो बाइक पीछे की तरफ चेहरा करके बैठा था और उसने कमर से खुद को बिल्कुल पीछे की तरफ मोड़ दिया है। अब यह उसकी फ्लेक्सिबिलिटी ही है कि उसने खुद को ऐसे मोड़ दिया और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Impression88988 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितनी बार देखा, फिर भी समझने में देर लगी, नजर बदली, नजारा भी बदल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये इतना घूमा कैसे, इंसान है या मशीन। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग का दही हो गया लेकिन समझ नहीं आया। तीसरे यूजर ने लिखा- वो इतना घूमा कैसे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये इंसान है या चुडै़ल का भाई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह दीदी वाह दिल खुश कर दिया! लड़की ने कार वाले से लिया गजब का बदला, Video वायरल
3 साल की बच्ची पर नाबालिग लड़के ने चढ़ा दी कार, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन