आज के समय में आपको शायद ही कोई इंसान मिलेगा जो स्मार्ट फोन तो रखता हो मगर सोशल मीडिया से खुद को दूर रखता हो। हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर ही रहा है। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ देर ही सही लेकिन स्क्रोलिंग करते हुए मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में बंदे ने बताया अपना बिजनेस
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कुर्सी पर बैठा हुआ है। वहीं पास में दोस्त भी बैठे हुए हैं और पास में ही वो लोग चाय बना रहे हैं। अब वीडियो में वो बोलता है, 'हम लोग शिवपुरी घूमने के लिए आए थे। हम लोग सुबह उठे तो आस-पास कोई दुकान नहीं है और न ही किसी के पास गैस-चूल्हा है। हमने सुबह-सुबह चाय बना दिया है और चाय के लिए लोग आते जा रहे हैं कि चाय मिल जाएगी। हमने बोला कि यह हमारा पर्सनल हैं तो वो बोले कि पैसे ले लेना तो हमारे दिमाग की बत्ती जल गई कि क्यों न हम बिजनेस करते हैं तो हम एक चाय 40 रुपए की बेच रहे हैं। सुबह से हम 15-20 चाय बेच चुके हैं।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर akshay0520001 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रिप के पैसे वापस हो जाएंगे शाम तक। दूसरे यूजर ने लिखा- तेल का खर्चा निकल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- खर्चा निकल गया। चौथे यूजर ने लिखा- अगली बार मैगी भी ले जाना। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ट्रिप के पेट्रोल के पैसा तो निकाल ही लोगे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
GYM में अगर Aura बनाना है तो फिर भाई के दिए टिप्स को फॉलो करें, देखें वायरल Video
ये इंसान है या चुडै़ल का भाई! लड़के का लचीला शरीर देख आप भी दंग हो जाएंगे, लोगों ने भी दिया रिएक्शन