A
Hindi News वायरल न्‍यूज बच्चे को पहली बार देख कुछ ऐसा हुआ पिता का हाल, Video आपका भी जीत लेगा दिल

बच्चे को पहली बार देख कुछ ऐसा हुआ पिता का हाल, Video आपका भी जीत लेगा दिल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.8 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो इतने लाइक्स मिल गए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/DRSUGANYAD3VI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर तरह का कंटेंट देखने को मिलता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं मगर इसके अलावा दूसरे तरह के वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं और वायरल भी होते हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर प्यारे-प्यारे वीडियो भी खूब सारे पोस्ट होते हैं और वायरल होते हैं जिसमें बच्चों का डांस, बच्चों की प्यारी हरकतें और बच्चों से जुड़े दूसरे भी खूब सारे वीडियो होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके दिल को छू लेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चे के जन्म के बाद नर्स उसे लेकर उसके पिता के पास आती है मगर उसका पिता उसे गोद में लेने से डरता नजर आता है। उसे डर होता है कि कहीं बच्चे को लग न जाए। वो नर्स के आगे हाथ जोड़ लेता है मगर फिर किसी तरह हिम्मत करके अपने बच्चे को गोद में लेने की कोशिश करता है। इसमें नर्स उसकी मदद करती है और उसके हाथ में बच्चे को सही रखती है और दूसरे हाथ को भी सही जगह पर रखवाती है। मगर वो बंदा इतना डरा था कि इस दौरान उसके दोनों कंधे ऊपर उठे नजर आते हैं। नर्स फिर उसके कंधे भी नीचे करवाती है। यह वीडियो दिखाता है कि पिता अपने बच्चे से प्यार भी करता है मगर उसे चोट न लग जाए, इस डर से उसे गोद में लेने से घबराता और डरता भी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर drsuganyad3vi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.8 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उसका रिएक्शन दिल छूने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने मुझे रुला दिया, मुझे नहीं पता क्यों। तीसरे यूजर ने लिखा- अनमोल पल। एक अन्य यूजर ने लिखा- 10 साल पहले मेरा भी रिएक्शन ऐसा ही था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई कर्म करने गया मगर उसके साथ ही घटना घट गई, एक बार आप भी देख लीजिए Video

एक कलाकार को मिला दूसरा कलाकार, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल, देखें Video