1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक कलाकार को मिला दूसरा कलाकार, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल, देखें Video

एक कलाकार को मिला दूसरा कलाकार, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 09, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 05:14 pm IST

एक छोटा सा लेकिन बहुत ही अच्छा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उस वीडियो को लाइक जरूर करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PROF_CHEEMS

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक है। इसी वजह से कोई बोर नहीं होता है क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और दूसरे लोग उन्हें देखते भी हैं। कई सारे लोग इतने कमाल के वीडियो बनाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लगता है कि इंटरनेट का पैसा वसूल हो गया। आपके साथ भी ऐसा होता ही होगा। आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे और कई सारे वीडियो तो आपका दिल भी जीत लेते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक कलाकार ने बनाया है। दरअसल उस लड़के को एक अंकल दिखे और वो अंकल भी कलाकार हैं। वो अंकल एक जगह पर बैठकर किसी बिल्डिंग की स्केच बना रहे थे। अब उन्हें स्केच बनाते हुए लड़के ने देखा और उनकी स्केच बना दी। इसके बाद वो उनके पास गया और अंकल को उनकी स्केच दिखाई। अपनी खुद की स्केच देखते ही अंकल के चेहरे पर एक गजब की खुशी आ जाती है और साथ में ही वो हैरान भी होते हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडिय को कई लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ इस स्माइल के लिए।' मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि जिस लड़के ने यह वीडियो बनाया, वो कौन है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें-

रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

भाई का दिमाग काम नहीं कर रहा है शायद, Video देख आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।