1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 09, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 01:39 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं। अब इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो को देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KAPIL_JYANI_

कल रात को जब T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खत्म हुआ और इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, तब से लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर उस मैच, खिलाड़ियों और उस ग्राउंड के अलग-अलग वीडियो ही वायरल हो रहे हैं। सुबह से लेकर अभी तक आप भी जितनी बार सोशल मीडिया की गलियों में गए होंगे, आपने मैच, खिलाड़ियों और ग्राउंड के ही खूब सारे वीडियो देखे होंगे और सभी वीडियो को देखने के बाद आप उसे लाइक भी किया होगा और रिएक्ट भी किया है। आपको बता दें कि अभी सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाऊंड्री के इस तरह खड़े हैं और उनकी पत्नी उनसे कुछ कह रही हैं मगर तभी रोहित शर्मा उस पर कुछ इस तरह रिएक्ट करते हैं जैसे उन्हें उनकी बात सही नहीं लगी या फिर उस टॉपिक पर बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा जब दूसरी तरफ देखने लगते हैं तो उनकी पत्नी उन्हें अपनी तरफ बुलाती हैं और अपनी बात कहने लगती हैं मगर इस पूरी बातचीत के दौरान रोहित शर्मा का रिएक्शन बहुत ही लाइट रहता है और अंत में उनकी पत्नी हंसते हुए नजर आती है। अब दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई, ये तो वही दोनों जानते हैं मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग मजे ले रहे हैं। लोग क्या बोल रहे हैं, वो जानने से पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं तो हमें जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- जेठालाल नहीं डरता अपनी पत्नी से। दूसरे यूजर ने लिखा- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली बन जाता है तो रोहित शर्मा क्या चीज है। तीसरे यूजर ने लिखा- सब के सब परेशान हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो हर किसी के घर की कहानी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुझे हर किसी ने मारा! न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बना ऐसा गजब का Meme कि नहीं रुकेगी हंसी

मैच के बाद ऐसा क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, Video जमकर वायरल हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।