1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Amazon में लगी जॉब, ऑफर लेटर पढ़ते-पढ़ते पिता हुए इमोशनल

Video : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Amazon में लगी जॉब, ऑफर लेटर पढ़ते-पढ़ते पिता हुए इमोशनल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसके पिता Amazon का ऑफर लेटर पढ़ते-पढ़ते इमोशनल हो गए।

Father Son Video, Father Gets Emotional, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@THESSYADAV सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता का वीडियो वायरल।

Viral Video : बेटों की जॉब लगते ही पिता अक्सर इमोशनल हो जाते हैं। सालों की मेहनत, त्याग और सपनों को साकार होते देख उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वो पल याद आता है जब बेटा छोटा था, स्कूल जाते समय रोता था। अब वो स्वावलंबी हो रहा है। पिता को गर्व के साथ राहत भी मिलती है कि उनका लड़का अब जिम्मेदारी संभालने लगा है। यह प्यार, गर्व और खालीपन का अनोखा मिश्रण होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के साथ  जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें जिसमें उनके पिता अमेज़न से मिले उनके ऑफर लेटर को पढ़ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाए दिल को छू लेने वाले देसी माता-पिता की प्रतिक्रियाओं की लहर में शामिल हो गया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thessyadav नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "मेरे पिता मेरा ऑफर लेटर पढ़ रहे हैं।" वीडियो में उनके पिता को ऑफर लेटर पढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिसे दर्शकों ने भावुक बताया है। हालांकि यह क्लिप अभी भी लोकप्रियता हासिल कर रही है, लेकिन यह इस तथ्य को उजागर करती है कि सफलता हमेशा ज़ोरदार प्रतिक्रियाओं से नहीं मिलती। वीडियो पर लिखा था, "लोग इस पल को देखेंगे। वे इसके पीछे के वर्षों को नहीं देखेंगे।" 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा ​कि, 'यह मेरा भी एकमात्र सपना है। पिता ईश्वर का अवतार होते हैं। आपको बहुत-बहुत बधाई।' दूसरे ने लिखा कि, 'पिताओं के लिए यह बहुत गर्व का क्षण होता है जब उनके बच्चे बड़ी सफलता हासिल करते हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'बधाई हो पुत्तर इनके लिए जो बोला जाए कम है।'

पहले भी वायरल हो चुके वीडियो 

ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है। बल्कि इससे पहले भी  इंटरनेट पर ऐसे ही कई पल देखने को मिले हैं। एक लोकप्रिय पोस्ट में, IIT BHU के स्नातक शिवांशु रंजन ने प्री-प्लेसमेंट SDE-1 का ऑफर मिलने के बाद अपने पिता को मैसेज किया, "जॉब लग गई, अमेज़न में।" उनके पिता ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया - "ठीक है।" एक अलग घटना में, एक रेडिट उपयोगकर्ता ने बताया कि कैसे उसके पिता नौकरी का प्रस्ताव सुनकर रो पड़े और बोले, "बेटा, इतना तो हमारी जीवन भर की बचत है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड