1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स ने भूटानी महिला को किया इंप्रेस, रिव्यू का Video हो रहा वायरल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स ने भूटानी महिला को किया इंप्रेस, रिव्यू का Video हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक भूटानी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स के बारे में बताया है।

Vande Bharat sleeper train video, Vande Bharat sleeper review, Vande Bharat sleeper video, Vande Bha- India TV Hindi
Image Source : IG/@ANNU.SIA भूटानी महिला का वीडियो वायरल।

भारतीय रेलवे की नई पहल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने न सिर्फ देशवासियों का दिल जीता है, बल्कि विदेशी यात्रियों को भी आकर्षित किया है। भूटान की ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अनुषा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की यात्रा का जायजा लिया ट्रेन के उद्घाटन के 6 महीने के बाद अनुषा ने गुवाहाटी से कोलकाता की यात्रा की और इसके आधुनिक फीचर्स की भरपूर तारीफ की। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @annu.sia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। अनुषा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि छह महीने के संचालन के बाद ट्रेन की हालत खराब और अव्यवस्थित होगी, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत थी। अनुषा ने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद थी कि गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाला हमारा वंदे भारत अभियान आज पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। भव्य उद्घाटन के छह महीने बाद, मैं ट्रेन में पूरी तरह से अकेले यात्रा कर रही हूं और इस बार मैंने फर्स्ट एसी बुक की है ताकि यह जांच सकूं कि प्रचार वास्तव में सच था या सिर्फ एक दिन का तमाशा। मुझे चाय पिलाई गई, और फिर मैं सीधे निरीक्षण करने चली गई और मैं हैरान हूं। केबिन विशाल, आधुनिक और छह महीने बाद भी बिल्कुल साफ-सुथरा है।'  

बाथरूम की हालत भी मिली एकदम ठीक

अनुषा ने बताया कि हालांकि ट्रेन की ओवरऑल कंडीशन बहुत अच्छी थी, लेकिन असली परीक्षा तो बाथरूमों की हालत की थी। हैरानी की बात यह थी कि वे बिल्कुल साफ-सुथरे थे और माहौल के लिहाज से पूरी तरह खरे उतरे। वे बोलीं कि, 'सबसे बेहतरीन चीज़ बाथरूम था, और हां, हमारे पहले एसी में एक शानदार शॉवर एरिया है जो आश्चर्यजनक रूप से साफ है। खाना भी पहले दिन की तरह ही स्वादिष्ट था। हमारी प्रीमियम ट्रेन ने 6 महीने के वाइब चेक को सफलतापूर्वक पास कर लिया।' 

यूजर्स ने दीं प्रतिक्रियाएं

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत का सकारात्मक पक्ष दिखाने के लिए अनुषा की सराहना की और कहा कि सरकार ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को शुरू करके सराहनीय काम किया है। एक यूजर ने कहा, 'भारत सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन प्रगति के हकदार हम नागरिक नहीं हैं।'

दूसरे ने कहा, 'भारतीय रेलवे की आरामदायक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए धन्यवाद।'

तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की, 'रेलवे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन यात्रियों के रूप में हमें सुविधाओं को बनाए रखना चाहिए।'

गौरतलब है कि, इससे पहले भी एक महिला ने वंदे भारत स्लीपर के फीचर्स पर वीडियो शेयर किया था। जिसमें ट्रेन की काफी तारीफ की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 
वंदे भारत स्लीपर का भौकाल देख सन्न रह जाएंगे, दनादन वायरल हो रहे सुविधाओं के Video; यूजर्स कर रहे तारीफ