1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु के फुटपाथ पर अतिक्रमण से तंग आए लोग, शख्स ने बताई पैदल चलने वालों की समस्या; Video

बेंगलुरु के फुटपाथ पर अतिक्रमण से तंग आए लोग, शख्स ने बताई पैदल चलने वालों की समस्या; Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को पैदल चलने वालों की समस्या के बारे में बताया बताया गया है।

Bengaluru encroachments video, Bengaluru Negative Points Video, Bengaluru Viral Video  - India TV Hindi
Image Source : IG/@OURAMERICANDREAM.VLOGS बेंगलुरु में अतिक्रमण दिखाता शख्स।

शहर की पैदल पथ की बदहाली को उजागर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक व्यक्ति ने बेंगलुरु के फुटपाथों की स्थिति दिखाते हुए सवाल किया कि खंभों, साइकिलों, दुकानों और अन्य अवरोधों से भरे इन रास्तों पर एक आम व्यक्ति को चलना कहां चाहिए। उसका कहना है कि वे पैदल चलने वालों के लिए जगह का उपयोग करना मुश्किल बनाती हैं, खासकर व्हीलचेयर यूजर्स और बच्चों के साथ बच्चों की गाड़ियों वाले माता-पिता के लिए। वीडियो ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा और शहर की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ouramericandream.vlogs नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में रजत ने एक हिस्से में घूमते हुए उन्होंने टूटे-फूटे और अवरुद्ध फुटपाथों, खड़ी गाड़ियों, दुकानों, खंभों और चल रहे निर्माण कार्य को दिखाया और बार-बार सवाल उठाया कि पैदल चलने वालों से ऐसी जगहों पर सुरक्षित रूप से चलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। वे बोले कि, 'अगर मुझे आगे बढ़ना ही है, तो मुझे कहाँ चलना चाहिए? इस तरफ? उस तरफ? ठीक है, चलो सड़क पर ही चलते हैं। कल्पना कीजिए कि आप व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं, बच्चों की गाड़ी धकेल रहे हैं या बस जॉगिंग करना चाहते हैं। आपको फुटपाथ की इस हालत का सामना करना पड़ेगा।' वे पैदल चलने वालों के लिए जगह घेरने वाली दुकानों की ओर भी इशारा करते हैं और सवाल उठाते हैं कि जब लोगों को अंततः सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है तो फुटपाथ होने का क्या उद्देश्य है। 

पैदल चलने वाले कहां जाएं?

शख्स ने अपने वीडियो में रास्ते में लगे एक खंभे, निर्माण कार्य और फुटपाथ पर चलती एक मोटरसाइकिल को भी दिखाया। कहा कि, 'अरे वाह, अब फुटपाथ पर एक मोटरसाइकिल भी आ गई है। आप पहले जाइए भाई। हम पैदल यात्री आपके पीछे चलेंगे।' वीडियो को "भारत में फुटपाथों की भयावह सच्चाई" कैप्शन के साथ साझा किया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आईं। एक व्यक्ति ने लिखा, "पैदल चलने वालों को बेहतर फुटपाथ मिलने चाहिए।" दूसरे ने टिप्पणी की, "यह वाकई बहुत निराशाजनक है।" 

दूसरे यूजर ने कहा कि यह समस्या केवल बेंगलुरु तक सीमित नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "दुख की बात है कि यह कई शहरों में आम है।" 

जबकि तीसरे ने वीडियो में उठाए गए मुद्दों से सहमति जताते हुए कहा, "यह बिल्कुल सच है।"

गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने बेंगलुरु में रात 2 बजे के ट्रैफिक जाम पर वीडियो बनाया था, जो कि काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

बेंगलुरु में फिजूलखर्च करने की आदतों पर महिला ने उठाए सवाल, सेविंग्स को लेकर जो कहा; तुरंत होने लगा वायरल