A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई का Video हो रहा खूब वायरल

एस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई का Video हो रहा खूब वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती नजर आ रही हैं। आइए आपको उस वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब लड़ते हुए लोगों के वीडियो वायरल न होते हो। हर दिन हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उन्हीं के साथ एक या दो वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोग लड़ते दिखते हैं और हर कुछ दिनों में मेट्रो के अंदर या फिर मेट्रो स्टेशन पर लड़ने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

लड़ाई की वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एस्केलेटर पर है और दूसरी उसी एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है। जो महिला एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है, वो भागकर एस्केलेटर पर चढ़ती और दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे उतार देती है जिससे वो गिर जाती है। इसके बाद वो उसे जोर से लात भी मारती है। इसके बाद क्या था, वो महिला उठती है और पहली वाली के बाल पकड़कर लड़ने लगती है। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर कभी एस्केलेटर पर चढ़ते और कभी नीचे उतरते और साथ में लड़ते दिखते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं का क्लेश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- ये बीमारी बेंगलुरु में भी फैलता जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग वीडियो बना रहे हैं मगर बीच में कोई नहीं आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़ो, और जोर लगाकर लड़ो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या मसला हो सकता है। एक और यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में रोज कुछ न कुछ तो होता ही रहता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्ची की इस Acting के लिए 21 तोपों की सलामी तो बनती है, वीडियो हो रहा है वायरल

बिहार: स्टेज पर महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल