1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैमिली रेस्टोरेंट में छिड़ गया क्लेश, Video हुआ वायरल तो लोग बोले- 'काफी पारिवारिक माहौल है'

फैमिली रेस्टोरेंट में छिड़ गया क्लेश, Video हुआ वायरल तो लोग बोले- 'काफी पारिवारिक माहौल है'

अभी सोशल मीडिया पर लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को रत्न सांगर फैमिली रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA रेस्टोरेंट में हो गई लड़ाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। अगर दूसरे लोगों की तरह आप भी सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी तमाम वीडियो और फोटो आते ही होंगे। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ ऐसे भी होते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। स्टंट, रीलबाजी, जुगाड़, डांस और फनी कंटेंट के अलावा कई बार लड़ाई के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कोई मेट्रो में लड़ता दिखता है तो कोई सड़क पर लड़ता है। अभी एक फैमिली रेस्टोरेंट में लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सीधे लड़ाई से ही शुरु है मतलब वीडियो की शुरुआत में ही नजर आता है कि एक रेस्टोरेंट में दो लोग आपस में लड़ रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि उनकी लड़ाई को रोकने के लिए कई सारे लोग कोशिश कर रहे हैं। कुछ दूसरे लोग भी उठकर उधर जाते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह लड़ाई क्यों हो रही है, इसका कारण तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अकाउंट की तरफ से नहीं बताया गया है लेकिन इतनी जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई रत्ना सांगर नाम फैमिली रेस्टोरेंट में यह लड़ाई हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने ताना मारने वाला कमेंट लिखा। उसने लिखा- काफी पारिवारिक माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी ने लगभग एक ही रंग के कपड़े क्यों पहने है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा एक कलर की ड्रेस पहन ली इसलिए लड़ाई हो रही होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- गर्मी वाकई बढ़ गई है इंडिया में, सबका दिमाग गर्म हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी के साथ तो हो गया कांड, अब कभी नहीं बनाएगी ऐसे रील, देखें Video

VIDEO: संगीत समारोह में सांड ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों को उठा-उठाकर पटका