ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियां हर करे में सभी को बहुत मजा आता है। ये दिखने में तो आसान लगते हैं पर ये असल में उतने आसान नहीं होते। हाल में ही सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर में छुपी हुई चुनौती को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कामयाबी किसी को हाथ नहीं लग रही है। यदि आपने अभी तक इस पर अपना हाथ नहीं आजमाया तो आप भी एक बार कोशिश कर के देखिए। शायद आप सभी लोगों से जीनियस हों।
Image Source : Bright SideOptical Illusion
तस्वीर में ढूंढना है आपको एक जानवर
तो चलिए अब आपको बता देते हैं कि आपको करना क्या है इस तस्वीर के साथ। आपको इस तस्वीर को गौर से देखना है और इसमें छुपे हुए एक जानवर को ढूंढ निकालना है। यदि आपका दिमाग बिजली की तरह तेज है और आपकी आंखें बाज जैसी हैं तब तो यकीनन आप इस तस्वीर में छुपे हुए जानवर को ढूंढ लेंगे। इसमें जो सबसे बड़ी चुनौती है वह ये है कि आपके पास उस जानवर को खोजने के लिए सिर्फ 20 सेकंड है। इस तस्वीर में एक जंगल का दिख रहा है। उसमें ऊंचे-ऊंचे पेड़ भी है और उन्ही पेड़ों के बीच एक जानवर छुपा हुआ है।
आप भी कोशिश करें
अब इस घने जंगल में जानवर कहां छुप कर खड़ा है। वह शायद ही आपको दिखेगा। लेकिन आप घबराइए नहीं अगर आपको वह जानवर नहीं मिला तो हम आपको दिखाएंगे कि वह कहां छुपा हुआ है।
उम्मीद करता हूं कि आपलोगों को वह जानवर दिख गया होगा।
नहीं दिखा?
ये रहा सही जवाब
कोई बात नहीं। चलिए हम आपको दिखाते हैं कि इस तस्वीर में वह जानवर कहां छुपा हुआ है। अब आप उस तस्वीर पर जरा गौर करिए। देखिए तस्वीर की दाहीनी तरफ पहले वाले पेड़ के पीछे बड़े पेड़ के तने से सटकर एक जानवर खड़ा दिखाई दे रहा है। यह जानवर कुछ और नहीं बल्कि एक हिरण है।
Image Source : Bright SideOptical Illusion
ये भी पढ़ें:
कौन है रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करने वाली लड़की, जिसका Video हुआ था वायरल
फेसबुक पर लाइव आकर नदी में लगाई छलांग, बोला- कुछ लोग परेशान कर रहे मुझे