1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पान खिला रहा या मुंह की आरती उतार रहा! फायर पान वाले की एक्शनबाजी पर आए मजेदार कमेंट्स, आंटी का रिएक्शन भी जबरदस्त

पान खिला रहा या मुंह की आरती उतार रहा! फायर पान वाले की एक्शनबाजी पर आए मजेदार कमेंट्स, आंटी का रिएक्शन भी जबरदस्त

सोशल मीडिया पर एक फायर पान वाले का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो पान खाने के लिए आई महिला के सामने एक्शनबाजी करता दिख रहा है।

fire paan corner video viral, fire paan video, fire paan funny video - India TV Hindi
Image Source : IG/@ITS.SHAIKHO फायर पान खाने आई महिला का वीडियो वायरल।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे। एक फंक्शन में फायर पान का स्टॉल लगा था। वहां एक महिला पान खाने पहुंची। पान वाला भाई पान तैयार करता है, उसमें आग लगाता है, लेकिन महिला के मुंह में डालने के बजाय जलते हुए पान को उसके मुंह के सामने गोल-गोल घुमाने लगता है। ऐसा लगता है मानो वह महिला के मुंह की आरती उतार रहा हो। आंटी का धैर्य और पान वाले का नाटक-दोनों ने मिलकर एक परफेक्ट कॉमेडी सीन तैयार कर दिया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @its.shaikho नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिखता है कि महिला पान खाने के लिए तैयार खड़ी है, मुंह खोले इंतजार कर रही है। लेकिन पान वाला जलती लौ के साथ पान को आरती की तरह घुमाता रहता है। आसपास के लोग भी हैरान नजर आते हैं। फायर पान आमतौर पर तुरंत मुंह में रख दिया जाता है, क्योंकि आग सिर्फ दो-तीन सेकंड रहती है और मुंह में जाते ही बुझ जाती है। लेकिन इस भाई ने पूरा ड्रामा कर दिया। इस वीडियो के अंत में रिएक्शन देती हुई महिला हंसते हुए कहती है कि, 'खिला भी दे भाई, बारात को कल सुबह पनवेल भी निकलना है।'  

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सैलाब आ गया। लोग लिख रहे हैं, “पान खिला रहा है या मुंह की आरती उतार रहा है।” कई लोगों ने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा किया जाए तो वे पान खाने से पहले ही मना कर देंगे। कुछ ने इसे “पिटने वाले काम” बताया, जबकि कुछ ने कहा कि वे ऐसे नौटंकी से दूर रहते हैं। आंटी का रिएक्शन भी लोगों को भा गया। वे धैर्य से खड़ी हैं, लेकिन थोड़ी हैरानी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। 
एक यूजर ने कहा, “ये आरती ही उतार रहा है।” 

दूसरे ने मजाक में लिखा, “पान खिला रहे हो या मजे ले रहे हो।” 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, “पीछे खड़ी आंटी हंसी रोकने की फुल कोशिश कर रही हैं।” 

चौथे यूजर ने लिखा कि, “खिला भी दे! मेरा भी मुंह खुला हुआ है कब का।” 

पांचवें यूजर ने लिखा कि, “आंटी, कृपया सांस लीजिए।” 

छठे यूजर ने लिखा कि, “आंटी के मुंह की आरती उतार ली।” 

फायर पान का बढ़ता ट्रेंड 

फायर पान इन दिनों स्ट्रीट फूड का ट्रेंड है। इसमें पान की पत्ती में लौंग, सूखे मेवे, चीनी और अन्य मसाले डाले जाते हैं। फिर लाइटर से आग लगाई जाती है और जलते हुए पान को सीधे मुंह में डाल दिया जाता है। आग हल्की होती है और ऑक्सीजन न मिलने से तुरंत बुझ जाती है, इसलिए मुंह नहीं जलता। लेकिन इस वीडियो में पान वाले ने परंपरा को तोड़कर अपना स्टाइल दिखाया, जिसने सबको हंसा दिया। बहरहाल, यह वीडियो याद दिलाता है कि रोजमर्रा की छोटी घटनाएं भी कैसे वायरल हो जाती हैं। फायर पान पहले से ही लोगों को आकर्षित करता है अपनी आग वाली एंट्री से, लेकिन इस भाई की एक्शनबाजी ने उसे और यादगार बना दिया।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सूर्यवंशम तो खूब देखी होगी अब 'कुकुरवंशम' देख लीजिए! डोगेश भाई ने रीक्रिएट किया सीन; Video पर आए मजेदार कमेंट्स