1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कला के लिए भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, आप भी Video देखिए

इस कला के लिए भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, आप भी Video देखिए

सोशल मीडिया पर सारे अतरंगी चीज किसी न किसी दिन देखने को मिल ही जाते हैं और अभी एक ऐसा वीडियो देखने को मिला। आप जब वीडियो देखेंगे तो खुद से सवाल पूछेंगे कि ये मैंने क्या देख लिया। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RAZABHAI_MRF वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो आपको यह कहें कि वो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते हैं वरना आजकल तो बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी अगर इन गलियों में घूमने के शौकीन हैं तो फिर आप यह जरूर जानते होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो सबसे ज्यादा अतरंगी निकल जाता है, वो वायरल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही अतरंगी वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने हाथ में रोटी को लिए बैठा हुआ है और वो लोगों को एक ही बार में रोटी को चार टुकड़ों में करने के टिप्स दे रहा है। इसमें अतरंगी बात तो यही है कि उसने ऐसा सोचा। इसके बाद वो वीडियो में दिखाता है कि रोटी फोल्ड है और सेंटर में से एक टुकड़ा तोड़ता है। इसके बाद वो उस रोटी को बीच में से तोड़ देता है और उसके बाद रोटी के चार टुकड़े हो जाते हैं। अब सोचिए कि वो आदमी कितना खाली है कि वो इन चीजों के बारे में सोच रहा है और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अब जितनी अतरंगी कला बंदे ने दिखाई उसे देखने वाले भी उतनी ही अतरंगी निकले। लोगों ने वीडियो को देखने के बाद खूब सारे ऐसे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 1 बार में नहीं 2 बार में और 4 टुकड़े नहीं 5 टुकड़े हुए। दूसरे यूजर ने लिखा- पर ये तो 2 बार में हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- 4 टुकड़े नहीं 4.1 टुकड़े। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो 5 हो गए वो भी 2 बार में। आपको बता दें कि आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर razabhai_mrf नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिंदगी के दिन घटाने पर क्यों तुला है ये आदमी? आप भी देखिए इसका Video

लो भाई यहां तो ट्रेन ही जाम में फंस गई, वायरल Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग