अभी दिवाली आने वाली है और जैसे ही कोई त्योहार आता है तो उसके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक अपनी फीड पर न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो पिछली बारे के होंगे या फिर पुराने होंगे मगर लोगों की अतरंगी हरकत के कारण वायरल हो रहे होते हैं। इसके अलावा दिवाली से जुड़े मस्त मीम भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
लड़के ने ऐसा क्या किया?
दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिस दिन लोगों को पटाखा फोड़ना बहुत पसंद होता है। बच्चों का तो मन ही नहीं भरता है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी पटाखा फोड़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसने ऐसी डेरिंग की जो आपने सोचा भी नहीं होगा। उसने पटाखे को अपने दांतों से दबा लिया और फिर उसकी बत्ती में आग लगा दिया। अब इसके बाद पटाखा जलता रहा और वो आराम से एक ही जगह पर खड़ा रहा है। इसे पटाखा जलाना कम और खुद की जिंदगी के दिन कम करना ही कहेंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memes_by_mahi__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'है कोई टक्कर में?' आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अब दिवाली आने वाली है और लड़के की हरकत खतरनाक है इसलिए वीडियो वायरल हो गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई यहां तो ट्रेन ही जाम में फंस गई, वायरल Video देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग
ये है Gen-Z जनरेशन की बहू! सास-बहू ने बनाया मजेदार Video जिसे देख आ जाएगी हंसी