1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है Gen-Z जनरेशन की बहू! सास-बहू ने बनाया मजेदार Video जिसे देख आ जाएगी हंसी

ये है Gen-Z जनरेशन की बहू! सास-बहू ने बनाया मजेदार Video जिसे देख आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 06:56 pm IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सास-बहू ने बहुत ही फनी तरीके से उस वीडियो को बनाया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@URESHIAN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कंटेंट की कभी भी कमी नहीं होती है। वहां हर दिन कंटेंट की भरमार रहती है और लोग उन्हें देखकर अपना मनोरंजन भी करते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी होते हैं। वायरल होने वाले कंटेंट में जुगाड़, लड़ाई, ड्रामा, नोटिस, बोर्ड की फोटो आदि चीजें होती हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सास अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही है। तभी वो देखती है कि उसकी बहू बिना पल्लू किए आ रही है। वो महिला उसे रोकती है, उसका पल्लू निकालती है और कहती है कि बहू यहां घूंघट निकालकर रहा कर, ये तेरा ससुराल है। इसके तुरंत बाद बहू गजब का रिप्लाई देती है। वो अपने सास का भी घूंघट निकाल देती है और कहती है कि हां तो तेरा भी मायका नहीं है और वहां से चल देती है। मजाकिया अंदाज में बनाया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ureshian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये है Gen-Z जनरेशन की बहू।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जैसे को तैसा भइया, हमारे टाइम पर पता नहीं क्या क्या देखेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो सास बहू में प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- पंगा नहीं लेने का Gen-Z बहुओं से।  एक अन्य यूजर ने लिखा- ओह तेरी ये 6G की स्पीड से चल रही।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'...जो न डाले वो 10 बाप का'; दीवार पर लिखी लाइन देख हिल जाएगा दिमाग, फोटो हो रही वायरल

भाई का लठ तो धरा का धरा रह गया, वायरल Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।