1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कला पर लिखना था निबंध मगर स्टूडेंट ने कर दिया कारनामा, यूजर ने कहा- मैं तो 10 में से 10 दे देती

कला पर लिखना था निबंध मगर स्टूडेंट ने कर दिया कारनामा, यूजर ने कहा- मैं तो 10 में से 10 दे देती

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 09:20 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर बता रही है कि उसके एक स्टूडेंट ने अपने एग्जाम में गजब का कांड किया है मगर उसने जो लिखा वो बहुत गहरी बात है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/_.PAWAR_MOHINI._

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है या फिर होता है तो वो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर उस वीडियो को इंटरनेट पर बैठी जनता भी पसंद कर लेती है तो फिर उसका वायरल होना एकदम तय है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी तो तमाम तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ट्यूशन पढ़ाने वाली एक टीचर बताती है कि उसके एक स्टूडेंट का एग्जाम था। उसके बाद उसने आकर पूछा कि पेपर में ये क्या लिखा है जिसके बाद टीचर बताती है कि कला लिखा हुआ है। अब यह सुनते ही उस स्टूडेंट का रिप्लाई होता है कि उसने तो काले पर लिख दिया। इसका मतलब कला पर निबंध लिखना था मगर उसने काले पर निबंध लिख दिया। उसने पेपर में लिखा है, 'काला रंग तो सभी को पसंद है मगर जब बात इंसान की आती है तो किसी को काला इंसान पसंद नहीं आता है।' अब इस वजह से वो टीचर खूब हंसती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _.pawar_mohini._ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच्चे मन के सच्चे। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं होती तो 10 में से 10 दे देती। तीसरे यूजर ने लिखा- काले के ऊपर निबंध लिखना भी एक कला है। चौथे यूजर ने लिखा- मैडम उसको पूरे नंबर्स दे दो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लोगों का मानसिक संतुलन हिल गया है क्या? रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं

लड़कों का Night out देख आप भी माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।