1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लड़के तो कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू निकले, इतने ज्यादा कि Video ही वायरल हो गया

ये लड़के तो कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू निकले, इतने ज्यादा कि Video ही वायरल हो गया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 13, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 09:37 pm IST

एक बहुत ही कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कुछ भी नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJATSHATRU_28

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते ही रहते हैं जो बहुत यूनिक होता है और इसी कारण लोग सोशल मीडिया का खूब यूज भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर खूब सारे अतरंगी पोस्ट देखे ही होंगे। ऐसे ही पोस्ट वायरल भी होते हैं। कभी हंसी-मजाक तो कभी लड़ाई, कभी जुगाड़ तो कभी अतरंगी हरकत जैसे पोस्ट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक खूब सारे पढ़ाकू बच्चे देखे होंगे। कई सारे बच्चे ऐसे भी देखे होंगे जो लाइट जाने पर फोन का फ्लैश ऑन करके पढ़ लेते हैं। कई बार आपने सड़क पर चलते समय बच्चों को पढ़ते देखा होगा मगर शायद ही आपने कभी किसी बच्चे को उस जगह पढ़ते देखा होगा जहां लोग खाने के लिए जाते हैं। जी हां, हम रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ बच्चे रेस्टोरेंट में एक टेबल पर बैठे हुए हैं और वहीं सामने की टीवी पर ऑनलाइन क्लास चल रहा है और सभी की नजर उधर ही है। इसी कारण तो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ने वाले बच्चे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पढ़ाकू लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मजे हैं इनको तो, हमको तो अलग से मारकर बैठाया जाता था पढ़ने के लिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिवाली की सफाई में महिला के हाथ 2 लाख रुपए, मगर ट्विस्ट जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे

वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।