1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लोगों का मानसिक संतुलन हिल गया है क्या? रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं

इन लोगों का मानसिक संतुलन हिल गया है क्या? रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 08:03 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको समझ में आ जाएगा कि रील के लिए लोग क्या-क्या करने को तैयार हैं। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JIMMYY__02

सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां आप जब भी जाएंगे आपको वहां कंटेंट की भरमार देखने को मिलेगी। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ उधर पोस्ट करते ही रहते हैं और उन्हें देखकर बहुत सारे लोगों का मनोरंजन होता है। आप भी अगर अपने काम से फ्री होकर कुछ देर भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर एक बात आप भी जानते होंगे कि जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, उसका वायरल होना तय होता है और हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते भी हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए हैं और जो बाइक चला रहा है वो खतरनाक स्टंट कर रहा है। शख्स बाइक को एक ट्रक के बिल्कुल पीछे चला रहा है और उधर भी वो बाइक को लहराते हुए चला रहा है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। अब सोचिए कि अगर किसी कारण से ट्रक वाले ने ब्रेक लगाया तो इनका क्या होगा। वो शख्स इतने पर ही नहीं रुकता है। वीडियो के अंत में दिखता है कि वो चलती बाइक पर एक तरफ उतरते हुए नजर आता है। अब आगे क्या हुआ वो वीडियो में नहीं दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जरूर नहीं कि कीड़ा दांत में ही हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल जरूरी नहीं है कीड़ा दांत में ही हो दिमाग में भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- गिरते ही अक्ल आ जाएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- कीड़ा दिमाग में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों का इलाज करना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरे चोर समाज में डर का माहौल है! महिला ने बाइक में लगाया जुगाड़, Video वायरल

अब तो रेलवे वाले भी जुगाड़ पर आ गए हैं, टॉयलेट का दरवाजा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।