Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने पापा के परियों के वो वीडियो तो देखे ही होंगे जिनमें वो अपनी ओवरस्मार्टनेस के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है जिसमें युवती को डिस्बैलेंस होकर गिरते हुए दिखाया गया है। वीडियो में युवती के हाथ में मोबाइल फोन नजर आ रहा है जिसकी के कारण वो हैंडल को ठीक तरह से पकड़ नहीं पाई और गाड़ी आगे बढ़ गई जिससे जोरदार हादसा हो गया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर apnaediz नामक हैंडल से 'दिन ब दिन स्कूटी' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक स्कूट दूर क्षेत्र से बिना किसी नियम के चली आ रही है। स्कूटी पर बैठी युवती दोपहिया वाहन के साथ खुद को संभाल नहीं पाती है और अचानक से आगे खड़ी कार से भयानक तरीके से टकरा जाती है। इस वीडियो के खत्म होने के बाद स्क्रीन पर एक मीम आ जाता है जिसमें कहा जाता है, 'एंट्री आपकी अच्छी है मगर बैठने का तरीका थोड़ा Casual है।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को अब तक लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि , 'केवल एक ही सवाल, वह वास्तव में क्या कर रही थी?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई नंबर मांग रही थी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई तेरी गलती है तूने कार पार्क क्यों की थी?' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'गलती कार वाले की है फिर भी।' वहीं, एक अन्य ने कहा कि, 'तूने रोड पर गाड़ी कैसे उतारी?'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO