1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'शादी के लिए मम्मी—पापा नहीं माने तो क्या करोगे ?' छोटू का जवाब सुन यूजर्स ने दी 21 तोपों की सलामी

Video: 'शादी के लिए मम्मी—पापा नहीं माने तो क्या करोगे ?' छोटू का जवाब सुन यूजर्स ने दी 21 तोपों की सलामी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 15, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 04:04 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चे, बड़े और जवान सभी के कुछ इंटरव्यू सामने आते रहते हैं। इन वीडियोज में लोगों से अतरंगी सवाल पूछे जाते हैं जिनके जवाब कई लोगों को शॉक्ड कर देते हैं।

viral video, boy shocking answer on love marriage, love marriage, love marriage video, trending vide- India TV Hindi
इंटरव्यू देते हुए लोग। Image Source : INSTAGRAM/@NAUGHTYWORLD

Viral Video: इंस्टाग्राम पर स्क्रॉलिंग करते समय कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिनमें लोग किसी न किसी यूट्यूबर को इंटरव्यू दे रहे होते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ बच्चों ने यूट्यूबर लड़की को उसके सवाल का शानदार जवाब दिया। सवाल था— शादी के लिए पैरेंट्स नहीं माने तो क्या करोगे ? इस वीडियो में बच्चों के जवाब सुनने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, इस वीडियो पर पहले तो लड़कियों ने अपने मत प्रस्तुत किए थे मगर उसके बाद छोटे बच्चों ने इस पर जो जवाब दिया जो वाकई काबिल—ए—तारीफ है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @naughtyworld नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, यूट्यूबर लड़की पहले लड़कियों के ग्रुप के पास जाती है और पूछती है कि 'शादी के लिए पैरेंट्स मम्मी—पापा नहीं माने तो क्या करोगे ? मनाओगे या भागकर शादी कर लोगे' इस पर पहली लड़की जवाब देती है — 'भाग कर शादी करूंगी।' दूसरी और तीसरी लड़की कहती है कि, 'मेरे पैरेंट्स मान ही जाएंगे।' इसके बाद देसी छोरों की बारी आती है जब लड़की यही सवाल लड़कों से पूछती है तो वे उससे कहते हैं कि, 'भाग के शादी नहीं करेंगे। सबसे पहले मां है बाद में औरत।' ये जवाब सुनते ही इंटरव्यू कर रही लड़की के चेहरे से हवाइयां उड़ जाती हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'बच्चों के लिए रिस्पेक्ट।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'पहली मां है बाद में औरत, यही कहता है असली मर्द।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मजबूत पैदा नहीं होते बल्कि मजबूत बनाए जाते हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'माँ के लिए सब हाजिर है।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Viral Video: ऐसी अनोखी Love Marriage देख झूम उठा मोहल्ला, दूल्हा-दुल्हन सबने लगाए ठुमके, VIDEO
OMG: बॉस से छुट्टी मांगने के 10 मिनट बाद ही हो गई शख्स की मौत, वजह सुनकर रूह कांप जाएगी 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।