सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने देश के हर राज्य के लोगों को और उसी तरह देश के भी लोगों को एक दूसरे से जोड़ दिया है। अब अगर एक जगह पर कुछ अतरंगी दिखता है तो उसे वो हर शख्स देख सकता है जो सोशल मीडिया पर मौजूद है और इसी तरह चीजें वायरल होती हैं क्योंकि एक ने पोस्ट किया और उसे 10 दूसरे लोगों ने देखा। फिर दूसरे 10 लोगों में से 2 अन्य लोगों ने उसे पोस्ट कर दिया तो ऐसे करते-करते वीडियो वायरल हो जाता है और उसे अधिक से अधिक लोग देख लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग रील के लिए स्कूटी/बाइक और कार के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए होंगे। कुछ लोग मस्ती के लिए भी ऐसी हरकतें करते हैं। अभी भी स्टंट का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक स्कूटी पर पहले से ही चार लोग बैठे हुए हैं और पांचवे को एडजस्ट करने के लिए उन्होंने उसे अपने कंधे पर उठा लिया है। तीन लोगों के कंधे पर वो शख्स लदा हुआ है और एक शख्स स्कूटी चला रहा है। एक शख्स ने यह देखा और वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'छत्तीसगढ़ में 5 युवा अजीब बाइक स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हुए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिलासपुर से तो नहीं हो। तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए महिलाएं आदमी से ज्यादा जीती हैं। चौथे यूजर ने लिखा- छत्तीसगढ़ की तरफ से मां माफी मांगता हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय नारी सब पर भारी, कारनामा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video
मशीन महिला और क्लेश! जिम में एक्सरसाइज करने को लेकर 2 महिलाओं के बीच हुई लड़ाई, Video वायरल