1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सिर्फ 50 रुपये में ड्रेसिंग !' भारत में सस्ती मेडिकल सुविधाएं पाकर हक्की-बक्की रह गई ये अमेरिकी महिला, Video Viral

'सिर्फ 50 रुपये में ड्रेसिंग !' भारत में सस्ती मेडिकल सुविधाएं पाकर हक्की-बक्की रह गई ये अमेरिकी महिला, Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 29, 2025 11:40 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 11:41 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिकी महिला ने भारत में सस्ती मेडिकल सुविधाओं की काफी तारीफ की है।

us women in india, us women surprise in india- India TV Hindi
अमेरिकी महिला ने दी प्रतिक्रिया। Image Source : IG/@NAUGHTYWORLD, @KRISTENFISCHER3

Viral Video: भारत विविधता से परिपूर्ण एक देश है, जहां विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और परंपराओं का मेल है। विदेशी पर्यटक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने और अनुभव करने के लिए आकर्षित होते हैं। भारत में स्थानीय लोग भी खुद विदेशी पर्यटकों का स्वागत करते हैं और उनकी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं जिसमें पर्यटक भारतीय लोग और यहां की सुविधाओं की जमकर तारीफ करते दिखते हैं। भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ने यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर तारीफ की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारत में कई साल बिता चुकीं क्रिस्टन फिशर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि, कैसे एक सामान्य दुर्घटना सुलभता का सबक बन गई। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में क्रिस्टन नामक महिला बताती है कि, 'ठीक है, मैं आपको भारत में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अपने अनुभव के बारे में एक कहानी सुनाती हूं।' वह याद करती हैं कि कैसे सब्जी काटते समय उनका अंगूठा बुरी तरह कट गया था। वे बताती हैं कि, 'बहुत खून बह रहा था, और मैंने उसे रोकने की हर संभव कोशिश की। आखिरकार, मैं टिम की ओर मुड़ी और कहा, मुझे लगता है मुझे कुछ टांके लगवाने होंगे। फिर मैं अपनी उंगली पर पट्टी बांधकर साइकिल चलाकर पास के एक अस्पताल जा रही थी। वहां लोग मुझे आपातकालीन कक्ष में ले गए और मैंने उन्हें खून से सनी पट्टी दिखाई। नर्सों और डॉक्टरों ने खून बहने से रोकने की कोशिश की, और आखिरकार, एक नर्स ने उसे इस तरह से बांधा कि वह काम कर गई। उन्होंने मुझे बताया कि शायद मुझे टांके लगाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।' इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज़्यादा हैरानी बिल देखकर हुई। उन्होंने कहा, 'रिसेप्शन पर बिल चुकाने गई, तो उन्होंने मुझसे सिर्फ़ 50 रुपये लिए। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 45 मिनट लगे।' 

 

तीन चीजों से हुईं प्रभावित 

अमेरिका से तुलना करते हुए क्रिस्टन बोलीं ​कि, 'वहां यदि आप आपातकालीन कक्ष में कदम रखते हैं, तो आपसे तुरंत ही न्यूनतम 2,000 डॉलर वसूल लिए जाएंगे।' उन्होंने तीन बातें बताईं जिनसे वे प्रभावित हुईं- पहली, अस्पताल साइकिल से पहुंचने लायक पास था, दूसरी, आपातकालीन कक्ष में प्रतीक्षा समय लगभग न के बराबर था और तीसरी, वहां का खर्च उनके अपने देश की तुलना में बहुत कम था। उन्होंने कहा, 'ये एक और वजह है कि मुझे भारतीय स्वास्थ्य सेवा इतनी पसंद है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 
VIDEO: 57 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला को नवरात्र पर गरबा खेलते देख बोले यूजर्स  
 

Video: भारत में 4 साल रहने के बाद रूसी महिला के जीवन में आए 8 बदलाव, इन-इन चीजों से हो गया प्यार 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।