हर दिन लोग कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर जरूर लगाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आपका सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा टाइम पास हो जाता होगा क्योंकि वहां एक दिन में कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग आ ही जाता है। आपने नोटिस किया होगा कि हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर लड़ाई का भी कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी एक जिम में हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अगर कभी भी जिम गए हैं तो देखा होगा कि एक साधारण सा जो जिम होता है उसमें एक ही स्मिथ मशीन होती है। अब कई बार होता है कि एक ही दिन कई सारे लोगों को लेग की एक्सरसाइज करनी होती है और ऐसे में एक ही मशीन पर कई लोग आ जाते हैं। इसके कारण लोगों को इंतजार भी करना पड़ता है। एक जिम में इसी चक्कर में क्लेश हो गया। वीडियो में दिखता है कि एक महिला स्मिथ मशीन पर स्क्वैट्स लगाकर जैसे ही हटती है, वहां दूसरी दो महिलाएं एक्सरसाइज करने के लिए आ जाती हैं और पहले मैं- पहले मैं के चक्कर में दोनों की लड़ाई हो जाती है। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचने लगती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक महिलाओं के जिम में स्मिथ मशीन पर स्क्वैट्स करने को लेकर महिलाओं में क्लेश हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़कियों की झोटा झोटी देखने में मजा तो है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर बाल ही खींचना है तो जिम क्यों जाना है। तीसरे यूजर ने लिखा- दो औरतों की लड़ाई में झेलना बालों को पड़ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नोएडा मतलब क्लेश तो होकर ही रहेगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
महिला को रोता देख हीरो बनने के लिए मामले में कूद गया शख्स और फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी