अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद था तो एक युवक ने बाइक को कंधे पर उठा लिया और गेट को क्रॉस कर गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
दरअसल, झांसी में रीलबाजों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रीलबाज वायरल होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देख आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक बाइक सवार शख्स को इतनी हड़बड़ी थी कि वह बाइक को कंधे पर उठाकर रेलवे फाटक को पार कर गया।
कहां की है घटना?
ये पूरी घटना झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के मोंठ-समथर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के फाटक पर हुई है। यहां रेलवे फाटक बंद था, तभी एक बाइक सवार से रहा नहीं गया, और उसने अपनी बाइक को उठाकर अपने कंधों पर रख लिया और बंद रेलवे फाटक को क्रॉस कर रेल पटरी से होते हुए उसके तरफ निकल गया। इस घटना को देख वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब वायरल हो रहा है।
इधर, रात के अंधेरे में उड़ रहे ड्रोन
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बीते दो-तीन दिनों से विभिन्न इलाकों में ड्रोन उड़ने की खबर सामने आई है। इस घटना ने लोगों में भय उत्पन्न कर दिया है। शनिवार रात एक खेत में गिरा एक ड्रोन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। जांच में चोरी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का कोई सुबूत नहीं मिला है।(रिपोर्ट: आकाश राठौर)
ये भी पढे़ं- बूढ़ी मां का दर्द सुन द्रवित हो उठा CM योगी का कलेजा, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल
यूपी के इस जिले में रात के अंधेरे में उड़ रहे ड्रोन, दहशत में जी रहे लोग, जानिए क्या बोली पुलिस?