सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे आपको एक के बाद एक और एक से बढ़कर एक पोस्ट देखने को मिलेंगे। कई सारे लोगों ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाया हुआ है जिसपर वो सुबह से लेकर शाम तक ढूंढकर अनोखे और अतरंगी चीजें पोस्ट करते हैं और उसमें से कई सारे वायरल हो रहे वीडियो और फोटो भी होती हैं। आप भी अपने टाइमलाइन पर ऐसे खूब सारे पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक तेंदुआ नजर आ रहा है जिसके शरीर पर एक कपड़ा है और उसका एक पैर किसी रस्सी से बंधा हुआ है। तेंदुआ किसी के घर में घुस गया जहां पर उसे इस तरह से पकड़ लिया गया है। अब जिसने भी उस तेंदुए को पकड़ा है, सोचिए उसके अंदर कितनी हिम्मत होगी क्योंकि ऐसे जानवरों को देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है और लोग खुद की जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। ऐसे में किसी ने उस तेंदुए को पकड़ा है। वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अनोखा होने के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर@HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए जो दावा किया है, वो भी हैरान करने वाला है। कैप्शन में लिखा है, 'उदयपुर में घर में तेंदुआ घुसा, पत्नी ने रस्सी से बांध दिया।' इसके बाद मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'सोचिए जब तेंदुए की ये हालत की है तो पति की क्या करती होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देसी बीवी से पंगा नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- पत्नी तेंदुए से कम होती है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारा सोचता होगा कि कहां फंस गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
महिला को रोता देख हीरो बनने के लिए मामले में कूद गया शख्स और फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी