आज के इस दौर में जहां हर किसी के पास स्मार्ट फोन है, शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रख पा रहा होगा वरना आजकल तक बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं और तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मैदान में बिजली के तार के लिए एक खंभा लगा हुआ है और उसी के पास एक लड़का खड़ा है। पहले तो वो खुद को तैयार करता है और फिर पोल के आगे हाथ जोड़ता है। इसके बाद वो खुद को उल्टा करते हुए पोल पर चढ़ने लगता है। इसका मतलब उसका सिर नीचे और पैर ऊपर की तरफ हैं और इसी तरह वो खंभे पर चढ़ने लगता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे ये रिवर्स वीडियो है मगर जब वो नीचे खड़ा था और जिस तरह उसने पोल पर चढ़ना शुरू किया, उसे देख लगता है कि ये रिवर्स वीडियो नहीं है। खैर सच्चाई जो भी है, यूनिक होने के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DilipDamorDamo1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज तो इस महानुभाव इंसान को इसकी तरकीब देखते हुए नासा और इसरो ढूंढने निकली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही गजब का टैलेंट है भाई का, ऐसा करने में मुझे बरसों लग सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट तो कूट-कूटकर भरा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये होती है नई नई क्रिएटिविटी मजा आ गया भाई को देखकर, 100 तोपों की सलामी भाई को।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक छोटी सी गलती के कारण हो गया हादसा, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
Matcha पीने की आदत पहुंचा देगी अस्पताल ! महिला ने शेयर किया अनुभव, सुनकर चौंक जाएंगे आप
संपादक की पसंद