Ajab Gajab: इन दिनों कॉफी लवर्स में माचा एक ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है जिसमें महिला को माचा पीने की आदत ने उसे अस्पताल तक पहुंचा दिया। न्यूज़वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी की एक नर्स लिन शाज़ीन ने बताया कि उन्होंने इसके सूजन-रोधी लाभों के बारे में जानने के बाद, हफ्ते में एक बार माचा पीना शुरू किया। मगर, 3 महीने बाद उन्हें ठंड लगने और थकान जैसे चिंताजनक लक्षण महसूस होने लगे।
माचा ने एनीमिया को बढ़ाया
शाज़ीन ने कहा— 'मुझे थकान, खुजली बढ़ गई थी और मुझे बार-बार सर्दी लग रही थी। मैं हमेशा से अपने स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अपने स्वास्थ्य योजनाकार में दर्ज करती रही हूं, इसलिए जैसे ही इन लक्षणों में वृद्धि हुई, मुझे पता चल गया कि अब फॉलो-अप का समय आ गया है। मैंने एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह ली और अपना ब्लड टेस्ट करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, नतीजों से पता चला कि मुझे गंभीर रूप से एनीमिया हो गया है। यह समस्या पहले से ही थी, लेकिन माचा ने इसे और बदतर बना दिया।'
शरीर में हुए काफी बदलाव
शाज़ीन बताती हैं कि, 'मुझे पहले भी कई बार आयरन की खुराक दी गई थी, लेकिन आज तक मुझे विटामिन सी के साथ आयरन की गोलियां दी जाती हैं। जुलाई में उनके आयरन लेवल में भारी गिरावट आने के बाद से मैंने माचा नहीं पिया है। मुझे इसके असर का अंदाज़ा था, इसलिए मैंने हफ्ते में एक या दो बार पीने का नियम बनाया, लेकिन पता चला कि यह भी बहुत ज़्यादा था। मैं उन लोगों की कल्पना भी नहीं कर सकती जो दिन के हर सेकंड इसे पीते हैं। मेरी ऊर्जा का स्तर फिर से बढ़ रहा है और खुजली भी काफ़ी कम हो गई है। अब मैं केवल चाय पीती हूं।' शाज़ीन ने अपने अनुभव को टिकटॉक (@lynnshazeen) पर शेयर किया, जिसे 60 लाख से ज़्यादा बार देखा गया और 3,09,000 से ज़्यादा लाइक मिले।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
OMG: बॉस से छुट्टी मांगने के 10 मिनट बाद ही हो गई शख्स की मौत, वजह सुनकर रूह कांप जाएगी
Viral Video: ऐसी अनोखी Love Marriage देख झूम उठा मोहल्ला, दूल्हा-दुल्हन सबने लगाए ठुमके, VIDEO