हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक और सप्ताह के सातों दिन, लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं तो फिर आप भी कई सारे पोस्ट देखते होंगे जिसमें तरह-तरह के वीडियो और फोटो नजर आते होंगे। उन्हीं सब वीडियो और फोटो में से कई सारे वायरल भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद कई सारे लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वीडियो बताएगा कि हर समय लोगों को सावधान रहना चाहिए। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पानी पीने के लिए बोतल को हाथ में लिए छज्जे के पास आ जाता है। छज्जे की बाउंड्री काफई छोटी थी जिस पर वो बैठकर पानी पीने की कोशिश करता है मगर इसी दौरान घटना घट जाती है। वो बाउंड्री का सही अंदाजा लगाए बिना बैठने की कोशिश करता है जिसके कारण उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो नीचे गिर जाता है। इसके बाद दो लोग वहां आते हैं और देखते हैं कि वो नीचे गिर गया है तो वो भी वहां से नीचे जाते हैं मगर वीडियो में यह नहीं दिखा कि गिरने के बाद उसे कितनी चोट आई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस भाई को तो ये भी नहीं बोल सकते कि फोन देखने में व्यस्त था। दूसरे यूजर ने लिखा- हर दीवार पर कम से कम ग्रिल तो होना ही चाहिए या 5 फीट की दीवार। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां कॉमन सेंस जरूरी है। चौथे यूजर ने लिखा- बचा की दुनिया से गया?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Matcha पीने की आदत पहुंचा देगी अस्पताल ! महिला ने शेयर किया अनुभव, सुनकर चौंक जाएंगे आप
Video: कुदरत का करिश्मा या कोई रहस्य! तेंदुआ, गाय और जंगली सूअर को एक साथ देख हैरत में पड़े यूजर्स