1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Desi Jugaad Video: नोटबुक के कागज से चुटकी में बना दिया Paper Soap, ये ट्रिक देख सैल्यूट करने का होगा मन

Desi Jugaad Video: नोटबुक के कागज से चुटकी में बना दिया Paper Soap, ये ट्रिक देख सैल्यूट करने का होगा मन

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 14, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 12:52 pm IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के जुगाड़ आपने देखे होंगे। मगर, पेपर सोप बनाने का ये तरीका देख आप सोच में पड़ जाएंगे। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

paper soap, paper soap desi jugaad, desi jugaad video, desi jugaad viral video, desi jugaad viral ha- India TV Hindi
बच्चे ने नोटबुक से बनाया पेपर सोप। Image Source : IG/@MEMEPURIIIII

Desi Jugaad Video: 'अमेरिका क्या कहता था, क्या हो तुम! आज हम कहते हैं तू क्या है!' सोशल मीडिया की इन लाइनों को सच कर दिखाया है एक लड़के ने। इस लड़के ने जुगाड़ की सारी सीमाओं को तोड़कर एक ऐसा आविष्कार किया है जिसे देखने के बाद आपको आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में आप लड़के को नोटबुक के कागज से चुटकी में Paper Soap बनाते हुए देख सकते हैं। पेपर सोप बनाने के लिए लड़के ने शैम्पू का इस्तेमाल भी किया है जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @memepuriiiii नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़के को नोटबुक से पेज लेकर उस पर शैम्पू फैलाते हुए देख सकते हैं। इसके बाद वो उसी कागत को तीन से चार परतों में फोल्ड करता है और कैंची से काटकर उनकी एक—एक परत को सिंगल पेपर सोप पेज में बदलता है। इसके बाद वो पन्नों को जोड़कर पेपर सोप को फाइनल टच देता है और हैंडवॉश करके भी दिखाता है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने देखा है और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'नया आइडिया मिल गया भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नहीं भाई अमेरिका अब कुछ कहने लायक ही नहीं बचा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अमेरिका अब थर थर कांप रहा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अमेरिका अब थक गया भाई तेरी वजह से।' वहीं, एक अन्य ​ने लिखा कि, 'वाह!! भाई बहुत आगे जाएगा तू।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें

VIDEO:पैसे देने का तरीका थोड़ा Casual है, नमकीन खरीदने आए कस्टमर ने ओवरस्मार्ट दीदी के यूं उड़ाए होश
Video: आलू—केले के छिलके से आंटी ने बनाया ब्लैक सॉस पास्ता, रेसिपी का Video देख आने लगेगी उल्टी
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।